यात्रीगण सावधान! कोटा–सिरसा ट्रेन का रूट बदला; यात्री जान लें जरूरी जानकारी

Dec 01, 2025 01:44 pm ISTSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

अगर आप अगले दिनों में कोटा–सिरसा ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए अहम सूचना जारी की है।

यात्रीगण सावधान! कोटा–सिरसा ट्रेन का रूट बदला; यात्री जान लें जरूरी जानकारी

अगर आप अगले दिनों में कोटा–सिरसा ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए अहम सूचना जारी की है। तकनीकी कार्यों के चलते रेलवे प्रशासन ने कोटा–सिरसा ट्रेन के मार्ग संचालन में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चूरू–सादुलपुर मार्ग पर दूधवा खारा स्टेशन में तकनीकी काम चल रहे हैं, जिसके कारण ट्रेन का रूट अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। यह बदलाव 4, 6 और 8 दिसंबर को लागू रहेगा। इन तीन दिनों में कोटा–सिरसा ट्रेन चूरू–सादुलपुर की बजाय झुंझुनूं रूट से होकर गुजरेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीआरओ शशि किरण ने बताया कि जिन यात्रियों ने पुराने रूट के हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाई है, उन्हें स्टेशन पहुंचकर परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए रेलवे ने पहले ही यात्रियों को अलर्ट जारी कर दिया है।

बदले हुए मार्ग में कोटा–सिरसा ट्रेन नवलगढ़, मुकुंदगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़ और लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे स्टेशन प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार) झुंझुनूं रूट से चलती है। जबकि रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को ट्रेन चूरू रूट से जाती है। मार्ग परिवर्तन के चलते इन तीन दिनों में सभी ट्रिप झुंझुनूं रूट से संचालित होंगे।

कोटा से ट्रेन सुबह 7:56 बजे झुंझुनूं पहुंचेगी। वहीं, वापसी में सिरसा से रवाना होने के बाद रात 9:05 बजे झुंझुनूं स्टेशन पहुंचेगी।

सीकर–दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी हाल ही में बड़ा बदलाव किया गया है। इस ट्रेन को 21 नवंबर से डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जा रहा है। इस बदलाव के फायदे भी स्पष्ट हैं। इलेक्ट्रिक इंजन से डीजल इंजन की तुलना में प्रदूषण कम होगा, ट्रेन की गति बढ़ेगी और ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ऑपरेशन के कारण समयानुसार ट्रेन संचालन सुधरेगा। यह ट्रेन सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार को चलती है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट और टाइमिंग की जानकारी अवश्य चेक कर लें। खासकर वे यात्री जो चूरू–सादुलपुर रूट से यात्रा करने वाले हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जानकारी न होने पर स्टेशन पर पहुँचकर उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।

रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। तकनीकी कार्य पूरी होने के बाद ट्रेन का मार्ग सामान्य रूट पर फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे द्वारा जारी अपडेट और अलर्ट पर नजर रखें और यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;