Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरjaipur train accident coaching student death
जयपुर में ट्रेन की चपेट में आई कोचिंग छात्रा की मौत, ट्रैक पार करते समय हादसा

जयपुर में ट्रेन की चपेट में आई कोचिंग छात्रा की मौत, ट्रैक पार करते समय हादसा

संक्षेप:

जयपुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में कोचिंग की तैयारी कर रही छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब छात्रा घर से बाजार सामान लेने के लिए निकली थी और रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी। 

Feb 01, 2026 06:10 pm ISTSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जयपुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में कोचिंग की तैयारी कर रही छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब छात्रा घर से बाजार सामान लेने के लिए निकली थी और रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी। ट्रेन की टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा का एक पैर कटकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना महेश नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर रेलवे फाटक के पास की है। सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी भिजवाया।

महेश नगर थानाधिकारी (SHO) सुरेश यादव ने बताया कि हादसे में सीमा महावर (28) पुत्री जगदीश महावर निवासी पृथ्वीपुरा, तूंगा की मौत हुई है। सीमा महेश नगर के ए-ब्लॉक इलाके में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाजार से सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी।

SHO के अनुसार, सीमा अर्जुन नगर रेलवे फाटक के पास शॉर्टकट के तौर पर रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई और ट्रेन के नीचे आने से उसका पैर कट गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में सीमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। रेलवे ट्रैक के पास खून फैला होने और छात्रा का शव देखकर लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल नजर आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में अक्सर लोग शॉर्टकट के लिए रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जिससे पहले भी हादसे हो चुके हैं।

सूचना मिलने पर महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। सीमा की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सीमा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जयपुर आई थी और भविष्य को लेकर उसके बड़े सपने थे, लेकिन एक पल की लापरवाही ने उसकी जान ले ली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही रेलवे ट्रैक पर अवैध रूप से क्रॉसिंग करने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें और शॉर्टकट के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में पिछले 5 साल का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान से पहले, जी राजस्थान, महानगर टाइम्समें सेवा दे चुके हैं। राजस्थान विश्विद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गुलाबी नगरी जयपुर में ही जन्म हुआ। राजस्थान की राजनीति और समृद्ध कला, संस्कृति पर लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।