Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरjaipur nahargarh padav restaurant fight tourists staff clash rajasthan news
जयपुर: नाहरगढ़ स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट में देर रात पर्यटकों और स्टाफ के बीच जमकर मारपीट

जयपुर: नाहरगढ़ स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट में देर रात पर्यटकों और स्टाफ के बीच जमकर मारपीट

संक्षेप:

जयपुर में नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर स्थित पर्यटन स्थल पड़ाव रेस्टोरेंट में देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पर्यटकों और रेस्टोरेंट स्टाफ के बीच विवाद मारपीट में बदल गया।

Mon, 8 Sep 2025 11:44 PMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

जयपुर में नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर स्थित पर्यटन स्थल पड़ाव रेस्टोरेंट में देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पर्यटकों और रेस्टोरेंट स्टाफ के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। यह पूरा घटनाक्रम रविवार रात का है, जिसका वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिंदुस्तान नहीं करता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिली जानकारी के अनुसार, कल रात करीब छह युवक और दो युवतियां पार्टी करने के लिए पड़ाव रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। युवकों ने स्टाफ से ओपन एरिया में छाता लगाने के लिए कहा, लेकिन स्टाफ ने तेज हवा का हवाला देकर मना कर दिया। इसके बाद युवक-युवतियां रेस्टोरेंट के कैफे एरिया में आकर एक रिजर्व सीट पर बैठ गए। तभी विवाद की शुरुआत हुई।

रेस्टोरेंट स्टाफ ने उन्हें बताया कि यह सीट पहले से रिजर्व है और जिनके नाम पर रिजर्वेशन है, वे ग्राहक पहुंच गए हैं। इस बात को लेकर पर्यटकों और स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ी कि धक्का-मुक्की और गाली-गलौच तक नौबत पहुंच गई। बात यहीं नहीं रुकी और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। मारपीट का वीडियो किसी ने मौके पर ही बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद दोनों पक्ष ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। ब्रह्मपुरी थाना सीआई राजेश गौतम ने बताया कि पड़ाव रेस्टोरेंट में हुई मारपीट को लेकर पुलिस के पास दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में पिछले 5 साल का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान से पहले, जी राजस्थान, महानगर टाइम्समें सेवा दे चुके हैं। राजस्थान विश्विद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गुलाबी नगरी जयपुर में ही जन्म हुआ। राजस्थान की राजनीति और समृद्ध कला, संस्कृति पर लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।