जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें कैंसिल, कई रूट बदले

Apr 08, 2026 05:30 pm ISTSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के चलते 20 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 23 से 25 मई के बीच जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है

जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें कैंसिल, कई रूट बदले

राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के चलते 20 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 23 से 25 मई के बीच जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर स्थित मेड़ता रोड स्टेशन यार्ड में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 100 पर आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित रहेगा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्न ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी:

जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस (14891) – 24 मई

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस (14892) – 25 मई

जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस (22977) – 24 मई

जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस (22978) – 24 मई

इसके अलावा दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस (22421) को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। यह ट्रेन 24 मई को दिल्ली सराय से चलकर केवल डेगाना तक ही संचालित होगी और डेगाना से जोधपुर के बीच सेवा बंद रहेगी।

बदले रूट से चलेंगी 8 ट्रेनें

निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14813) – लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन होते हुए अजमेर-फुलेरा मार्ग

बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस (14888) – जोधपुर-फलौदी-लालगढ़-बीकानेर मार्ग

हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस (14707) – बीकानेर-लालगढ़-फलौदी-जोधपुर मार्ग

ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस (14887) – बीकानेर-लालगढ़-फलौदी-जोधपुर मार्ग

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) – फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन मार्ग

वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस (14853) – फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन मार्ग

दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस (14087) – फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन मार्ग

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस (22632) – रतनगढ़-चूरू-सीकर-जयपुर मार्ग

इन मार्ग परिवर्तनों के कारण कई ट्रेनों के स्टॉपेज में भी बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को पहले से जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।

कुछ ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट

रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाने का निर्णय लिया है:

इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस (12465) – 20 मिनट देरी

जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस (22481) – 30 मिनट देरी

जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस (12468) – 30 मिनट देरी

यात्रियों को दी गई सलाह

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें। निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों के समय, मार्ग और स्टॉपेज में बदलाव किया गया है, जिससे बिना जानकारी यात्रा करने पर असुविधा हो सकती है।

क्यों जरूरी है आरयूबी निर्माण

रेलवे क्रॉसिंग संख्या 100 पर आरयूबी का निर्माण स्थानीय यातायात को सुगम बनाने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद सड़क और रेल यातायात दोनों में सुधार होने की उम्मीद है।

फिलहाल, इस निर्माण कार्य का सीधा असर रेल सेवाओं पर पड़ा है और अगले कुछ दिनों तक यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ सकती है। रेलवे का कहना है कि कार्य पूरा होते ही सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।