Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरjaipur central jail two prisoners escape guards suspended
जयपुर सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार: डेढ़ घंटे घूमते रहे, सोते रहे प्रहरी, 10 सस्पेंड

जयपुर सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार: डेढ़ घंटे घूमते रहे, सोते रहे प्रहरी, 10 सस्पेंड

संक्षेप:

जयपुर सेंट्रल जेल से दो कैदियों की फरारी ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। नवल किशोर महावर और अनस कुमार ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जेल की 13 नंबर बैरक से सरिये काटे और बाहर निकल गए।

Sep 20, 2025 09:45 pm ISTSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

जयपुर सेंट्रल जेल से दो कैदियों की फरारी ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। नवल किशोर महावर और अनस कुमार ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जेल की 13 नंबर बैरक से सरिये काटे और बाहर निकल गए। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि डेढ़ घंटे तक दोनों जेल परिसर में घूमते रहे और जेल प्रहरी गहरी नींद में सोते रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों कैदियों ने पहले से प्लान तैयार कर रखा था। रोल कॉल के बाद वे अपने वार्ड से निकलकर अंधेरे में जेल के भीतर रास्ता तलाशने लगे। इस दौरान वे महिला जेल की दीवार के पास भी गए, जहां कंबल का इस्तेमाल कर भागने का पहला प्रयास किया, लेकिन कंबल फटने से उनका यह प्रयास नाकाम रहा।

करीब डेढ़ घंटे की खोजबीन और सर्चिंग के बाद दोनों कैदियों ने मुलाकात कक्ष के पास रखे पानी के प्लास्टिक पाइप का सहारा लिया। एक-एक कर उन्होंने 26 फीट ऊंची जेल की दीवार फांदी। दीवार से नीचे कूदते समय अनस कुमार घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। थोड़ी देर सड़क पर बैठा रहा, फिर साथी ने सिर पर पट्टी बांध दी और वह अपने घर मालपुरा गेट पहुंचा। पुलिस ने शनिवार शाम 4 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नवल किशोर महावर की तलाश जारी है।

जेल में उस रात 18 प्रहरी ड्यूटी पर थे और कुल बंदियों की संख्या 2100 से ज्यादा थी। वार्ड 10 में हार्डकोर अपराधी रहते हैं, इसलिए वहां 2 प्रहरी तैनात रहते हैं। लेकिन यह देखकर हैरानी होती है कि दोनों कैदियों ने डेढ़ घंटे तक जेल परिसर में घूमते हुए भी किसी की नींद नहीं उड़ी।

जांच में सामने आया कि दोनों कैदियों ने बैरक के सरिये काटकर बाहर निकलने का रास्ता खुद बनाया। यह पूरी योजना उन्होंने रात करीब 2 बजे से अमल में लानी शुरू की थी। जेल परिसर में उनका घूमना, महिला जेल की दीवार पर प्रयास और अंततः पाइप से दीवार फांदना, सबकुछ बेहद calculated और धैर्यपूर्वक किया गया।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने 7 जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया। इनमें मुख्य प्रहरी रेखा लखेरा, प्रहरी अनिता जाजोरिया, मनोज कुमार मीणा, धर्मवीर गुर्जर, रतन सिंह राठौड़, मनोज वर्मा और माया जाट शामिल हैं। इसके अलावा आरएसी के 3 जवान सुभाष, अशोक कुमार और ताराचंद को भी सस्पेंड किया गया। डीजी जेल ने सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में पिछले 5 साल का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान से पहले, जी राजस्थान, महानगर टाइम्समें सेवा दे चुके हैं। राजस्थान विश्विद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गुलाबी नगरी जयपुर में ही जन्म हुआ। राजस्थान की राजनीति और समृद्ध कला, संस्कृति पर लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।