Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरgehlot shekhawat congress dna controversy rajasthan politics
गहलोत सत्ता के मोह में चूके, कांग्रेस के DNA में है मां को गाली देना- मंत्री शेखावत

गहलोत सत्ता के मोह में चूके, कांग्रेस के DNA में है मां को गाली देना- मंत्री शेखावत

संक्षेप:

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गहलोत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं,

Sat, 6 Sep 2025 09:05 PMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
share Share
Follow Us on

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गहलोत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं, लेकिन सत्ता और कुर्सी के मोह में वे अपने भविष्य को लेकर सही फैसला नहीं कर पाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शेखावत ने कहा कि अगर गहलोत ने उस समय राजनीतिक विचलन में नहीं गए होते, तो आज वे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होते। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा— “मां एक संस्था है। उसके लिए ओछी टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि मां को गाली देना कांग्रेस के डीएनए का हिस्सा है। गहलोत ने भी इस तरह की टिप्पणियां मेरी मां के लिए की थीं। पीएम की मां के खिलाफ गाली दी गई, लेकिन मां किसी की भी हो, उसके लिए इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित और निंदनीय है।”

शेखावत ने कांग्रेस नेताओं को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी नेताओं के पेट में दर्द होता है। उन्होंने कहा कि जब भी देशहित में कोई बड़ा फैसला लिया जाता है, तब विपक्ष को तकलीफ होती है।

उन्होंने कहा— “प्रधानमंत्री की लोकप्रियता बढ़ने से विपक्ष के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है। राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह की टिप्पणियां करना और हर विषय में अपना स्वार्थ खोजना, यह कांग्रेस और उसके नेताओं की चाल व चरित्र का हिस्सा है। देश की जनता अब इन्हें अच्छी तरह पहचान चुकी है और मुझे नहीं लगता कि जनता इन पर दोबारा भरोसा करेगी।”

शेखावत ने कांग्रेस नेताओं को जीएसटी को लेकर भी घेरा। उन्होंने कहा कि जो लोग शुरुआत से लेकर 2024 के चुनाव तक जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहते रहे, वे अब पलटी मारकर कह रहे हैं कि यह राहुल गांधी का सुझाव था।

उन्होंने कहा— “कांग्रेस ने खुले मंच से कहा था कि जब हमारी सरकार आएगी तो जीएसटी खत्म कर देंगे। लेकिन अब वे यू-टर्न लेकर इसे अपना आइडिया बता रहे हैं। हालांकि सच्चाई यह है कि उनकी सरकार कभी आने वाली नहीं है।”

पर्यटन मंत्री शेखावत ने कहा कि जीएसटी को रीस्ट्रक्चर करने से हर क्षेत्र को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी की जेब में टैक्स बचेगा, जिससे अर्थव्यवस्था और पर्यटन दोनों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा— “अर्थव्यवस्था का सिद्धांत है कि जब लोगों की जेब में पैसा बचता है तो टूरिज्म बढ़ता है। लोग ज्यादा खर्च करते हैं और कंज्यूमर सेक्टर भी मजबूत होता है। इस बदलाव से नए अवसर और उछाल देखने को मिलेंगे।”

शेखावत ने स्पष्ट कहा कि मोदी सरकार ने कभी भी देशहित से समझौता नहीं किया और न ही भविष्य में करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी भी दबाव के आगे झुके बिना अपने संकल्पों को पूरा करने का काम किया है।

उन्होंने कहा— “दुनिया का कोई भी मंच हो, चाहे जी-20 हो या जी-7, भारत के हितों से समझौता करना अब संभव नहीं है। मोदी सरकार ने भारत की स्थिति को वैश्विक स्तर पर इतना मजबूत किया है कि कोई भी निर्णय भारत के हितों की अनदेखी करके नहीं लिया जा सकता।”

जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस, विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत सत्ता की कुर्सी के मोह में अपने राजनीतिक भविष्य का सही फैसला नहीं कर पाए। वहीं, कांग्रेस नेताओं की ओर से पीएम मोदी की मां पर की गई टिप्पणी को उन्होंने कांग्रेस की संस्कृति और डीएनए का हिस्सा बताया। साथ ही उन्होंने जीएसटी को लेकर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए और कहा कि मोदी सरकार देशहित में फैसले ले रही है, जिनका असर वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिल रहा है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में पिछले 5 साल का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान से पहले, जी राजस्थान, महानगर टाइम्समें सेवा दे चुके हैं। राजस्थान विश्विद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गुलाबी नगरी जयपुर में ही जन्म हुआ। राजस्थान की राजनीति और समृद्ध कला, संस्कृति पर लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।