फरार पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, ACB की टीम दिल्ली से जयपुर लेकर पहुंची
जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में बड़ा ब्रेकथ्रू सामने आया है। लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम उन्हें दिल्ली से पकड़कर जयपुर लेकर पहुंची,

जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में बड़ा ब्रेकथ्रू सामने आया है। लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम उन्हें दिल्ली से पकड़कर जयपुर लेकर पहुंची, जहां ACB मुख्यालय में डीआईजी ओमप्रकाश मीणा की अगुवाई में सख्त पूछताछ जारी है।
गिरफ्तारी वारंट के बाद तेज हुई कार्रवाई, बड़े खुलासों के संकेत
इस हाई-प्रोफाइल केस में सुबोध अग्रवाल के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका था। सूत्रों के मुताबिक, ACB को आशंका है कि पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े बड़े नेटवर्क और सफेदपोश चेहरों का खुलासा हो सकता है। यही वजह है कि जांच एजेंसी इस गिरफ्तारी को बेहद अहम मान रही है।
फर्जी बिलिंग और टेंडर घोटाले का बड़ा खेल
जांच में सामने आया है कि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए के कार्यों में बड़े पैमाने पर फर्जी बिलिंग, वित्तीय गड़बड़ियां और टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर किया गया। इस पूरे खेल में सिस्टम के भीतर बैठे अफसरों की मिलीभगत भी उजागर हुई है। ACB पहले ही जलदाय विभाग के 9 अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिससे इस घोटाले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
15 ठिकानों पर छापेमारी, फिर भी हाथ नहीं आए थे सुबोध
गौरतलब है कि 17 फरवरी को ACB ने इस मामले में एक साथ बड़ा ऑपरेशन चलाया था। जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर समेत बिहार, झारखंड और दिल्ली में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। इसी दौरान सुबोध अग्रवाल के आवास पर भी रेड हुई थी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। अगले ही दिन यानी 18 फरवरी को उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।
अब ACB की पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े नाम
अब गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर इस घोटाले की जड़ें कितनी गहरी हैं और इसमें किन-किन बड़े नामों की संलिप्तता है। ACB की पूछताछ में आने वाले दिनों में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


