आपको हटाने की बात चल रही है, राहुल जी से मिलिए... डोटासरा ने डूडी की मौत से 10 दिन पहले का सुनाया किस्सा

लाइव हिन्दुस्तान
share

रामेश्वर डूडी को 27 अगस्त 2023 को जयपुर स्थित उनके आवास पर ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई और वे कोमा में चले गए। लंबे समय तक उनका इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चला। बाद में जयपुर स्थित आवास पर हाईटेक ICU बनाकर भी उनका उपचार किया गया। 

आपको हटाने की बात चल रही है, राहुल जी से मिलिए... डोटासरा ने डूडी की मौत से 10 दिन पहले का सुनाया किस्सा
रामेश्वर डूडी को 27 अगस्त 2023 को जयपुर स्थित उनके आवास पर ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई और वे कोमा में चले गए। लंबे समय तक उनका इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चला। बाद में जयपुर स्थित आवास पर हाईटेक ICU बनाकर भी उनका उपचार किया गया। करीब 25 महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 4 अक्टूबर 2025 को रामेश्वर डूडी का निधन हो गया। उनकी पहली पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने उन्हें याद किया। इसी दौरान डोटासरा का यह बयान चर्चा में आ गया।

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी की पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। डोटासरा ने दावा किया कि डूडी ने निधन से करीब 10 दिन पहले दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी और इशारों में उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने की चल रही चर्चाओं के बारे में बताया था। डोटासरा के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल खड़े कर दिए।

डोटासरा बोले- डूडी ने इशारों में दी थी जानकारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गोविंद सिंह डोटासरा रामेश्वर डूडी को याद करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि उनके निधन से करीब 10 दिन पहले वे उनसे दिल्ली में मिले थे। डोटासरा के मुताबिक, उस दौरान डूडी ने उन्हें इशारों में कहा था कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने की बातें चल रही हैं और उन्हें राहुल गांधी से मिलना चाहिए।

डोटासरा ने यह भी कहा कि उस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में खुद रामेश्वर डूडी का नाम सबसे आगे चल रहा था। इसके बावजूद उन्होंने अपने लिए पद की पैरवी करने के बजाय डोटासरा को सावधान किया। डोटासरा ने इसे डूडी के बड़े दिल और राजनीतिक बड़प्पन से जोड़कर बताया।

बयान सामने आया तो सोशल मीडिया पर उठे सवाल

डोटासरा का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके दावे के समय और परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े किए। लोगों का कहना है कि रामेश्वर डूडी अगस्त 2023 में ब्रेन हेमरेज के बाद कोमा में चले गए थे और करीब 25 महीने तक गंभीर स्थिति में रहे।

ऐसे में यूजर्स का सवाल है कि अगर डूडी लंबे समय से कोमा और गंभीर बीमारी की स्थिति में थे, तो निधन से महज 10 दिन पहले वे दिल्ली में डोटासरा से कैसे मिले और राजनीतिक मुद्दे पर इशारों में बातचीत कैसे हुई?

27 अगस्त 2023 को हुआ था ब्रेन हेमरेज

रामेश्वर डूडी को 27 अगस्त 2023 को जयपुर स्थित उनके आवास पर ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई और वे कोमा में चले गए। लंबे समय तक उनका इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चला। बाद में जयपुर स्थित आवास पर हाईटेक ICU बनाकर भी उनका उपचार किया गया।

करीब 25 महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 4 अक्टूबर 2025 को रामेश्वर डूडी का निधन हो गया। उनकी पहली पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने उन्हें याद किया। इसी दौरान डोटासरा का यह बयान चर्चा में आ गया।

डूडी की राजनीतिक पारी भी रही लंबी

रामेश्वर डूडी ने छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वे NSUI से जुड़े और बाद में नोखा पंचायत समिति के प्रधान बने। 1995 से 1999 तक उन्होंने प्रधान के तौर पर काम किया।

इसके बाद 1999 से 2004 तक वे बीकानेर से लोकसभा सांसद रहे। 2005 से 2010 के बीच उन्होंने बीकानेर जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। साल 2013 में वे नोखा से विधायक चुने गए और 2013 से 2018 के बीच राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।

गहलोत सरकार में भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में डूडी को राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला था।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरआपको हटाने की बात चल रही है, डोटासरा ने डूडी की मौत से पहले का सुनाया किस्सा