जयपुर में वोटिंग के बीच घिरीं डिप्टी CM दीया कुमारी; बूथ के बाहर लगे UGC रोलबैक के नारे

लाइव हिन्दुस्तान
share

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह जयपुर के खातीपुरा इलाके में वार्ड नंबर 22 स्थित एनएम पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र के बाहर का है। 

जयपुर में वोटिंग के बीच घिरीं डिप्टी CM दीया कुमारी; बूथ के बाहर लगे UGC रोलबैक के नारे
वीडियो में दीया कुमारी अपनी कार में बैठकर वहां से जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान कुछ लोगों की ओर से ‘UGC रोलबैक’ के नारे लगाए जाने का दावा किया जा रहा है।

जयपुर में निकाय चुनाव की वोटिंग के बीच डिप्टी CM दीया कुमारी से जुड़ा एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उनके सामने ‘UGC रोलबैक’ के नारे लगाए गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने मतदान के बीच राजस्थान की सियासत को गरमा दिया है।

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार, 11 सितंबर को मतदान हो रहा है। जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच जयपुर से सामने आए एक वीडियो ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में डिप्टी CM दीया कुमारी कार से जाती हुई नजर आ रही हैं और उनके आसपास नारेबाजी होती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह नारे UGC के नए नियमों के विरोध में लगाए गए।

दीया कुमारी के सामने ‘UGC रोलबैक’ के नारे लगाने का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह जयपुर के खातीपुरा इलाके में वार्ड नंबर 22 स्थित एनएम पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र के बाहर का है। वीडियो में दीया कुमारी अपनी कार में बैठकर वहां से जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान कुछ लोगों की ओर से ‘UGC रोलबैक’ के नारे लगाए जाने का दावा किया जा रहा है।

हालांकि, वीडियो की लोकेशन और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वीडियो कब और कहां का है। इसके बावजूद वीडियो के वायरल होने के बाद UGC नियमों को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है।

वोटिंग के दिन क्यों उठा UGC का मुद्दा?

दरअसल, राजस्थान में UGC के नए नियमों को लेकर पिछले दिनों से विरोध का माहौल बना हुआ है। इस मुद्दे पर जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना की ओर से बड़ी रैली भी आयोजित की गई थी। रैली का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने किया था। प्रदर्शनकारियों ने UGC के नए नियमों को लेकर कई सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इनसे सामान्य वर्ग के हित प्रभावित हो सकते हैं।

रैली के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था। पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए करणी सेना ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई थी। इसके बाद यह मामला केवल UGC के नियमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सीधे चुनावी राजनीति से जुड़ गया।

करणी सेना ने BJP को वोट नहीं देने की दिलाई थी सौगंध

UGC विवाद के बीच महिपाल सिंह मकराना का एक और बयान चर्चा में रहा। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों को आगामी नगरीय निकाय और पंचायत राज चुनाव में BJP को वोट नहीं देने की सौगंध दिलाई थी। भगवान राम और भगवान परशुराम की सौगंध दिलाए जाने के बाद इस मुद्दे ने सियासी रंग ले लिया।

करणी सेना के कार्यकर्ताओं की ओर से इसके बाद लोगों के बीच संपर्क अभियान चलाए जाने की भी बात सामने आई। ऐसे में अब निकाय चुनाव के मतदान के दौरान UGC विरोधी नारे सामने आने को इसी राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या UGC विवाद BJP के लिए बन रहा है चुनावी टेंशन?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि UGC के नए नियमों को लेकर चल रहा विरोध क्या BJP के लिए चुनावी नुकसान का कारण बनेगा? निकाय चुनाव में इसका कितना असर होगा, इसका जवाब तो 14 सितंबर को आने वाले चुनाव परिणामों के बाद ही मिलेगा। लेकिन मतदान के दिन डिप्टी CM दीया कुमारी से जुड़े वीडियो के वायरल होने ने इस सवाल को और हवा दे दी है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरजयपुर में वोटिंग के बीच घिरीं डिप्टी CM दीया कुमारी; लगे UGC रोलबैक के नारे