Hindi Newsराजस्थान न्यूज़जयपुरanta upchunav 2025 senior citizen divyang home voting rajasthan election news
अंता उपचुनाव में बुजुर्गों और दिव्यांगों ने घर बैठे डाला वोट, मतदान पेटी लेकर पहुंचे अधिकारी

अंता उपचुनाव में बुजुर्गों और दिव्यांगों ने घर बैठे डाला वोट, मतदान पेटी लेकर पहुंचे अधिकारी

संक्षेप:

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 की रणभेरी बज चुकी है। 11 नवंबर को मतदान से पहले ही जिले में लोकतंत्र का उत्सव शुरू हो गया है।  

Thu, 6 Nov 2025 03:24 PMSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अंता
share Share
Follow Us on

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 की रणभेरी बज चुकी है। 11 नवंबर को मतदान से पहले ही जिले में लोकतंत्र का उत्सव शुरू हो गया है। निर्वाचन विभाग के विशेष अभियान के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घर पर ही वोट डालकर मिसाल पेश की है। मतदान दल घर-घर पहुंचकर इन मतदाताओं से मतदान करवा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए होम वोटिंग (Home Voting) का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस चरण में कुल 284 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 184 वरिष्ठ नागरिक और 100 दिव्यांग मतदाता शामिल थे। अधिकारियों ने मतपेटी लेकर इन मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई। निर्वाचन विभाग के इस प्रयास से उन मतदाताओं में खुशी की लहर है जो शारीरिक रूप से मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते।

अंता विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदान करवाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने 10 विशेष मतदान दल गठित किए हैं। ये दल अपने-अपने निर्धारित इलाकों में जाकर पात्र मतदाताओं से मतदान करवा रहे हैं। प्रत्येक दल में निर्वाचन अधिकारी, पुलिसकर्मी और सहायक कर्मी शामिल हैं। इन दलों ने सुरक्षा और गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण का होम वोटिंग पूरी तरह सफल रहा है। अब 7 और 8 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान किया जाएगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। निर्वाचन विभाग का यह कदम बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए एक बड़ा राहतभरा प्रयास माना जा रहा है।

अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्य मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा। इस उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रमोद जैन भाया, भाजपा से मोरपाल सुमन, और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नरेश मीणा मैदान में हैं। तीनों ही उम्मीदवार मतदाताओं तक पहुंचने के लिए प्रचार में जुटे हैं।

अंता विधानसभा में करीब 2.25 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें माली समाज के लगभग 40 हजार, अनुसूचित जाति (SC) के 35 हजार, और मीणा समुदाय के 30 हजार मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा धाकड़, ब्राह्मण, बनिया और राजपूत समाज के मतदाता भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब क्षेत्र में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन भी मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारी में जुटा है। निर्वाचन विभाग लगातार मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील कर रहा है।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma
इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में पिछले 5 साल का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान से पहले, जी राजस्थान, महानगर टाइम्समें सेवा दे चुके हैं। राजस्थान विश्विद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। गुलाबी नगरी जयपुर में ही जन्म हुआ। राजस्थान की राजनीति और समृद्ध कला, संस्कृति पर लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।