13037 करोड़ रुपये का 'जयपुर मेट्रो फेज-2' पास, 41 Km का कॉरिडोर; कब तक पूरा करने का लक्ष्य
Jaipur Metro Phase-2: केंद्र सरकार ने जयपुर में मेट्रो विस्तार को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- जयपुर मेट्रो फेज़-2 प्रोजेक्ट को 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत के साथ मंजूरी मिल गई है।

Jaipur Metro Phase-2: केंद्र सरकार ने जयपुर में मेट्रो विस्तार को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- जयपुर मेट्रो फेज़-2 प्रोजेक्ट को 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत के साथ मंजूरी मिल गई है। फेज-2 के तहत 41 किलोमीटर लंबा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर बनाया जाएगा। ये प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक फैला होगा। इस कॉरिडोर में कुल 36 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। परियोजना को Rajasthan Metro Rail Corporation Limited लागू करेगा, जो केंद्र और राजस्थान सरकार का 50:50 फीसदी हिस्से वाला प्रोजेक्ट है।
इन रास्तों से होकर गुजरेगी फेज 2 मेट्रो लाइन
यह नया कॉरिडोर शहर के कई अहम इलाकों को जोड़ेगा। इनमें सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआईए, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस हॉस्पिटल, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर शामिल हैं। एयरपोर्ट क्षेत्र में कुछ स्टेशन अंडरग्राउंड भी बनाए जाएंगे। साथ ही यह फेज-1 के मौजूदा नेटवर्क से इंटरचेंज के जरिए जुड़कर एक मेट्रो सिस्टम तैयार करेगा।
फेज 2 से कई गुना बढ़ जाएगी यात्रियों की संख्या
फिलहाल जयपुर मेट्रो के फेज-1 में 11.64 किलोमीटर लंबे रूट पर रोजाना करीब 60 हजार यात्री सफर करते हैं। फेज-2 के शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और ट्रैफिक जाम में राहत मिलेगी।
प्रोजेक्ट कब तक पूरा होने की उम्मीद
सरकार के अनुसार, यह परियोजना आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से भी मजबूत मानी जा रही है। इसे 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मेट्रो विस्तार से न सिर्फ शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि प्रदूषण कम करने और आधुनिक शहरी परिवहन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

