Hindi Newsराजस्थान न्यूज़jaipur 24 carrot gold sweet 1 lakh 11000 rupees per kg
जयपुर में मिल रही 24 कैरेट सोने से बनी मिठाई, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

जयपुर में मिल रही 24 कैरेट सोने से बनी मिठाई, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

संक्षेप:

राजस्थान के जयपुर में एक मिठाईवाले ने 24 कैरेट सोने से मिठाई बना दी है। इस मिठाई की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा है। मिठाई वाले ने इसका नाम स्वर्ण प्रसादम रखा है।

Sat, 18 Oct 2025 01:42 PMMohammad Azam एएनआई, जयपुर
share Share
Follow Us on

हर साल दीवाली का त्योहार आते ही मिठाइयों का बाजार सज जाता है। इस दौरान देश के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरह की मिठाइयां भी देखनेन को मिलती हैं। कई बार ये मिठाइयां अपने स्वाद के लिए तो कई बार अपने दाम के लिए इन मिठाइयों की खूब चर्चा रहती है। ऐसी ही एक मिठाई राजस्थान के जयपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मिठाई का दाम सुनकर लोग अचंभित हो जा रहे हैं। जयपुर की एक मिठाईवाले ने स्वर्ण प्रसादम नाम की एक मिठाई बाजार में लॉन्च की है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए से ज्यादा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिठाई में क्या है खास

जयपुर की इस मिठाई में सबसे खास बात यह है कि इसे 24 कैरेट सोने को भस्म करके बनाया गया है। दुकान मालिक से मिली जानकारी के अनुसार, इस मिठाई का स्वाद अपने आप में बहुत अच्छा है। इसकी कीमत की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि एक किलोग्राम स्वर्ण प्रसादम मिठाई की कीमत 1 लाख, 11 हजार रुपए है।

दीवाली के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी मिठाइयों को लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी क्रेज को देखते हुए जयपुर के मिठाईवाले ने 24 कैरेट सोने की मिठाई बना डाली। इस दौरान अच्छी मिठाई मिलना भी एक चुनौती जैसा हो गया है, क्योंकि दीवाली पास आते ही मिलावटी खोया मिलने लगता है। इस खोए का इस्तेमाल मिठाई बनाने में किया जाता है, जिसका लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।