राजस्थान में IT कंपनी की मैनेजर के साथ चलती कार में गैंगरेप; CEO समेत 3 पर आरोप, जा रहे थे घर छोड़ने
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला एग्जीक्यूटिव हेड पीड़िता को अपने साथ कार तक ले गई। इस दौरान उसका पति और CEO पहले से कार में मौजूद थे। फिर वे तीनों महिला मैनेजर को उसके घर छोड़ने के लिए निकले।

राजस्थान के उदयपुर में चलती कार में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक बर्थडे पार्टी के बाद पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने नशीला पदार्थ देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता एक प्राइवेट IT कंपनी में मैनेजर के रूप में काम करती है, और इस वारदात को करने का आरोप उसी के ऑफिस के CEO समेत तीन लोगों पर है। आरोपियों में दो पुरुष व एक महिला शामिल है।
घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले शनिवार को वह एक बर्थडे पार्टी में गई थी। उस पार्टी के बाद जब सभी मेहमान धीरे-धीरे वहां से चले गए, तो वह (पीड़िता) ही वहां अकेली रह गई थी। जिसके बाद उसकी कंपनी के CEO, एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति ने मदद ऑफर करते हुए उसे घर तक छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद वह उनके साथ चली गई और इसी दौरान यह घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अपने साथ ले जाने के लिए महिला एग्जीक्यूटिव हेड उसे कार तक अपने साथ ले गई। इस दौरान उसका पति और CEO पहले से कार में मौजूद थे। फिर वे तीनों महिला मैनेजर को उसके घर छोड़ने के लिए निकले।
अगली सुबह होश आने पर पता चला
पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि इसके बाद रास्ते में उन्होंने सिगरेट जैसी कोई चीज खरीदी और पीड़िता को दी। इसके बाद उसे लेने के बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस ने बताया कि अगली सुबह उसे अपने साथ हुए गैंगरेप के बारे में पता चला। जिसके बाद उसने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।
तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया
उधर इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए उदयपुर के पुलिस अधीक्षक एसपी गोयल ने बताया कि 'पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए, तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ भी की जा रही है।'
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है और रिपोर्ट आने व विशेषज्ञों के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गोयल ने बताया कि इस मामले की जांच एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस माधुरी वर्मा को सौंप दी गई है।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


