राजस्थान में ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 100 करोड़ की सामग्री जब्त

Dec 15, 2025 05:47 pm ISTSubodh Kumar Mishra पीटीआई, ठाणे
share Share
Follow Us on

पुलिस ने राजस्थान में एक ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ कर एक आदमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैक्टरी से 100 करोड़ रुपए मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री, केमिकल और उपकरण जब्त किए हैं।

राजस्थान में ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 100 करोड़ की सामग्री जब्त

महाराष्ट्र पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने राजस्थान के झुंझुनू में मेफेड्रोन बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लगभग 100 करोड़ रुपए मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री, केमिकल और उपकरण जब्त किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रविवार को मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस की मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) द्वारा छापा करने के बाद मादक पदार्थों की फैक्टरी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

यह अभियान चार अक्टूबर को एएनसी टीम द्वारा खुफिया जानकारी के आधार पर की गई तलाशी के बाद शुरू किया गया था। ठाणे जिले में प्रारंभिक अभियान के दौरान एक करोड़ रुपए मूल्य का 501.6 ग्राम मादक पदार्थ (मेफेड्रोन), आठ मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

एमबीवीवी के पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इसके बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद काशीगांव थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया और 20 लाख रुपए मूल्य की मेफेड्रोन, दो चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन जब्त किए।

जांच के दौरान मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर एमबीवीवी पुलिस की एक टीम को राजस्थान भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि रविवार को टीम ने झुंझुनू में एक फैक्टरी पर छापा मारा। वहां अनिल विजयपाल सिहाग नामक एक व्यक्ति कथित तौर पर अवैध रूप से मेफेड्रोन बना रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने लगभग 10 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री, कुछ केमिकल और उपकरण जब्त किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए है। उन्होंने यह भी बताया कि फैक्टरी में पकड़े गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
;;;