
हमारे राजस्थान कोई आएगा, तो एक टिकट में 4-5 फिल्म देखकर जाएगा- सीएम भजनलाल शर्मा
सीएम ने सम्मेलन में आए लोगों का आभार जताते हुए उन्होंने मंच से दिए गए अपने भाषण में कहा- हमारे राजस्थान में कोई आएगा, तो एक टिकट में 4-5 फिल्म देखकर जाएगा।
जयपुर में प्रवासी राजस्थानी दिवस कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा लोगों से राजस्थान में घूमने का आह्वान कर रहे थे। उन्होंने सम्मेलन में आए लोगों का आभार जताते हुए उन्होंने मंच से दिए गए अपने भाषण में कहा- हमारे राजस्थान में कोई आएगा, तो एक टिकट में 4-5 फिल्म देखकर जाएगा।
सीएम ने गिनाईं राजस्थान की अहमियत
सीएम भजनलाल शर्मा युवाओं का आह्वान करते हुए कह रहे थे कि आप नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनिए, क्योंकि राजस्थान के अंदर हर क्षेत्र में बहुत पोटैंशियल है। अगर हम पर्यटन के क्षेत्र में कहें, तो राजस्थान से निराला कोई प्रदेश नहीं है। हमारा डेजर्ट हो, हमारी झीलें हों, हमारा अभ्यारण्य हो, आप कहीं भी देख सकते हैं। बड़े-बड़े महल हैं। बड़े-बड़े किले हैं।
एक टिकट में कम से कम 4-5 फिल्म देखो..
मैं मित्रों को कहना चाहता हूं कि कोई व्यक्ति अगर कहीं घूमने जाता है, तो उसे एक पर्टिकुलर चीज ही देखने को मिलती है, लेकिन मैं राजस्थान में कहना चाहता हूं कि अगर कोई राजस्थान आएगा, तो वो एक टिकट में कम से कम 4-5 फिल्म देखकर जाएगा। हमारा ऐसा राजस्थान है। आपको बताते चलें कि यहां 4-5 फिल्म देखने से मतलब सीएम का आशय, घूमने वाली जगहों से है। यानी आप एक बार टिकट कटाकर राजस्थान आइए और फिर 4-5 अच्छी जगहों का दीदार कीजिए।
इसके साथ ही सीएम शर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि साल में कम से कम दो बार राजस्थान घूमने जरूर आएं। उन्होंने कहा- मां बच्चों को कभी नहीं भूलती है और बच्चे भी। मेरा आग्रह है कि आप साल में कम से कम दो बार परिवार सहित राजस्थान जरूर आएं, ताकि आपके अपने बच्चे और नाती-पोते अपनी जड़ों, कहानियों और अपनी पहचान से जुड़े रहें। उन्होंने आगे कहा- जब प्रवासी समुदाय अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है, तो वो जिंदा बना रहता है। और जब जिंदा रहता है तो अपने भविष्य को और मजबूती मिलती है।





