अवैध हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 30 से अधिक अपराधों को दिया अंजाम
राजस्थान की कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क को गिरफ्तार है। इसके साथ ही उसके घर से अवैध हथियार पुलिस ने बरामद किए हैं।

राजस्थान की कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क को गिरफ्तार है। इसके साथ ही उसके घर से अवैध हथियार पुलिस ने बरामद किए हैं। यह कार्रवाई रानपुर थाना और आरके पुरम थाना पुलिस ने मिलकर की है। वहीं आरोपी हिस्ट्रीशीटर के 30 से अधिक आपराधिक प्रकरण भी सामने आए हैं।
शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि लंबे समय से हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के बारे में सूचनाएं जुटाई जा रही थी। इसी कड़ी में रानपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी टाटा सफारी में हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क आता हुआ दिखाई दिया। इसे रोककर उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई। जिसमें से पुलिस को दो देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की। जिसको पुलिस ने जप्त कर आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ उसके घर पर भी तलाशी के दौरान चार देसी कट्टे, 12 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई है। आरोपी से हथियारों की खरीद फरोख्त अन्य आरोपियों की संलिप्त के बारे में लगातार पूछताछ की जा रही है।
जेल से बेल पर बाहर आया अमन बच्चा भी गिरफ्तार
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया की हार्डकोर अपराधियों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोटा पुलिस को इनपुट मिला था कि हार्डकोर अपराधी अमन बच्चा अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से बेल पर बाहर आया है। जो कि गुजरात में अपने साथियों के साथ घूमता हुआ दिखाई दिया है। उस पर शक था कि वह कोई वारदात को अंजाम दे सकता है।
इसकी जानकारी तत्कालन गुजरात पुलिस को दी गई। इसके बाद उसे वहां पर गिरफ्तार किया गया। उसको प्रोडक्शन वारंट पर कोटा लाया गया है। क्योंकि वह आरके पुरम थाना इलाके में हुई डकैती की योजना के एक मामले में भी संदिग्ध है और उसका नाम सामने आया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि जेल में रहने के दौरान अमन बच्चा किस-किस गैंग के संपर्क में आया है इस बारे में भी उसे जानकारी जुटाई जा रही है।
रिपोर्ट- योगेंद्र महावर

लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें



