पाकिस्तान की साजिश नाकाम! ड्रोन से भेजी गई 20 करोड़ की हेरोइन जब्त; 3 तस्कर दबोचे गए

Jan 02, 2026 10:00 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, श्री गंगानगर
share Share
Follow Us on

ये हेरोइन इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके राजस्थान में ड्रोन की मदद से भेजी गई थी। पुलिस ने नशीला पदार्थ और ड्रोन ले जा रहे 3 तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी श्रीगंगानगर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने दी है।

पाकिस्तान की साजिश नाकाम! ड्रोन से भेजी गई 20 करोड़ की हेरोइन जब्त; 3 तस्कर दबोचे गए

पाकिस्तान की तरफ से भारत भेजी गई 20 करोड़ की हेरोइन जब्त कर ली गई है। ये हेरोइन इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके राजस्थान में ड्रोन की मदद से भेजी गई थी। पुलिस ने नशीला पदार्थ और ड्रोन ले जा रहे 3 तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी श्रीगंगानगर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने दी है।

पुलिस को देखकर भागने लगे लड़के

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम 1 जनवरी की रात गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। थाना क्षेत्र के 15KND पुलिया के पास 3 युवक संदिग्ध हालत में दिखे। इन लोगों के पास प्लास्टिक की एक बोरी थी। पुलिस को देखकर भागने लगे, तो शक और बढ़ने लगा। टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीनों को दबोच लिया। फिर जो सामने आया, उससे हर कोई हैरान है।

20 करोड़ की हेरोइन और 3 आरोपी

पूछताछ हुई तो पता चला कि इन लोगों के पास हेरोइन है। इन लोगों के पास मिले पैकेटों में 4 Kg से ज्यादा हेरोइन होने की बात सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। तीनों आरोपियों की पहचान हो गई है।

जगनदीप सिंह उर्फ लब्बू सिंह (26), नीटू सिंह उर्फ रवनीत सिंह (21), सतपाल सिंह (27) हैं। ये तीनों राजस्थान के ही रहने वाले हैं। जानकारी में सामने आया है कि इन लोगों के पास हेरोइन के अलावा ड्रोन भी था। पूछताछ में पता चला कि इसी ड्रोन की मदद से पाकिस्तान से हेरोइन मंगाई गई थी।

पुलिस ने तेज किया तलाशी अभियान

एसपी ने बताया- हेरोइन को सीमा पार पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया था। हेरोइन को जिस जगह पर गिराया गया था, वहां ड्रोन क्रैश हो गया था। इसके चलते पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए जब्ती और पकड़ को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

नोट- खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें