Hindi Newsराजस्थान न्यूज़hanuman beniwal if one not voted 3 times name should be deleted from voter list
3 बार वोट नहीं डाला तो काट देना चाहिए नाम; संसद में राजस्थान के MP का सुझाव

3 बार वोट नहीं डाला तो काट देना चाहिए नाम; संसद में राजस्थान के MP का सुझाव

संक्षेप:

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि जो लोग अपने मताधिकार को लेकर जागरूक नहीं हैं और तीन बार वोट नहीं डालते हैं उनका नाम काट दिया जाए। बेनीवाल ने संसद में चुनाव सुधार को लेकर हुई चर्चा के दौरान यह सुझाव दिया।

Dec 11, 2025 11:50 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/नागौर
share Share
Follow Us on

देश के कई राज्यों चल रहे एसआईआर और वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने पर मचे घमासान के बीच राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक नई मांग उठा दी है। नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि जो लोग अपने मताधिकार को लेकर जागरूक नहीं हैं और तीन बार वोट नहीं डालते हैं उनका नाम काट दिया जाए। बेनीवाल ने संसद में चुनाव सुधार को लेकर हुई चर्चा के दौरान यह सुझाव दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख और नागौर से लगातार दूसरी बार के सांसद हनुमान बेनीवाल ने अनिवार्य वोटिंग की मांग की। उन्होंने कहा कि अनिवार्य वोटिंग की व्यवस्था की जाए और यदि ऐसा नहीं किया जा सकता है तो तीन बार का ही मौका दिया जाए। उन्होंने कहा, 'मैं तो यह भी मांग करूंगा कि वोट अनिवार्य रूप से डाले जाएं। अगर यह नहीं कर सकते आप कि प्रत्येक व्यक्ति वोट देगा तो यह देख लें कि यदि किसी ने तीन बार वोट नहीं डाला तो वह जागरूक नहीं है, उसका वोट काट दिया जाए। यह मेरा सुझाव है।'

सांसद ने कहा कि वोटिंग लिस्ट लंबी-लंबी होती जाती है, पर्सेंटेज कम बताए जाते हैं और दूसरे तरीके से वोट डाले जाते हैं। बेनीवाल ने राजस्थान में एसआईआर की समय सीमा एक महीना बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने कहा, 'एसआईआर के लिए अंतिम तिखी 11 तारीख है। दलित, एसी-एसटी, ओबीसी वर्ग के लोग कमाने के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, साउथ के अन्य राज्यों में जाते हैं। वो आदमी इतने डॉक्युमेंट नहीं जुटा पाएगा। मेरा आग्रह है कि इसका समय एक महीने के लिए बढ़ा दिया जाए। दूसरा इनके वोट नहीं कटे इसको तय करना चाहिए। लोकतंत्र तभी जिंदा है जब प्रत्येक व्यक्ति को वोट का अधिकार मिलेगा।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।