आधी रात में 100 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले हनुमान बेनीवाल; सूरतगढ़-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे कर दिया जाम

लाइव हिन्दुस्तान
share

महापंचायत के बाद बेनीवाल ग्रामीणों की मांगों को लेकर करीब 100 गाड़ियों के काफिले के साथ श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। काफिला आगे बढ़ा तो पुलिस ने महियावाली टोल नाके के पास चूनावढ़ थाना क्षेत्र में उसे रोक दिया। 

आधी रात में 100 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले हनुमान बेनीवाल; सूरतगढ़-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे कर दिया जाम
महापंचायत के बाद बेनीवाल ग्रामीणों की मांगों को लेकर करीब 100 गाड़ियों के काफिले के साथ श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। काफिला आगे बढ़ा तो पुलिस ने महियावाली टोल नाके के पास चूनावढ़ थाना क्षेत्र में उसे रोक दिया।

श्रीगंगानगर में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट को लेकर चल रहा विवाद बुधवार देर रात उस वक्त गरमा गया, जब सांसद हनुमान बेनीवाल के काफिले को कलेक्ट्रेट की ओर जाने से रोक दिया गया। नाराज बेनीवाल के समर्थक नेशनल हाईवे-62 पर ही धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई और करीब चार घंटे तक रास्ता जाम रहा। रात करीब 2 बजे प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत के बाद आखिरकार जाम खुला।

मामला श्रीगंगानगर के नरसिंहपुरा-मांझूवास-बिरानी क्षेत्र में प्रस्तावित ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट का है। ग्रामीण करीब पांच महीने से इस प्लांट के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को इसी मुद्दे पर नरसिंहपुरा-बिरानी में महापंचायत बुलाई गई थी। इसमें सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे थे।

100 गाड़ियों का काफिला, कलेक्ट्रेट की ओर निकले बेनीवाल

महापंचायत के बाद बेनीवाल ग्रामीणों की मांगों को लेकर करीब 100 गाड़ियों के काफिले के साथ श्रीगंगानगर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। काफिला आगे बढ़ा तो पुलिस ने महियावाली टोल नाके के पास चूनावढ़ थाना क्षेत्र में उसे रोक दिया।

काफिला रोके जाने के बाद समर्थकों का गुस्सा बढ़ गया। बेनीवाल समर्थकों ने नेशनल हाईवे-62 पर ही मोर्चा संभाल लिया। सड़क पर प्रदर्शन शुरू होते ही हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। कई वाहन जाम में फंस गए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक प्लांट को लेकर उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

रात 2 बजे पहुंचे SDM, तब खुला रास्ता

करीब चार घंटे तक हाईवे पर प्रदर्शन के बाद रात करीब 2 बजे श्रीगंगानगर एसडीएम नयन गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी मांगों को जयपुर तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

एसडीएम ने कहा कि कचरा प्लांट के मामले में कमेटी दोबारा विचार करेगी। ग्रामीणों की मांगों को जयपुर भेजा जाएगा और कमेटी इस पूरे मामले पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

प्रशासन की ओर से बातचीत और आश्वासन मिलने के बाद बेनीवाल और उनके समर्थकों ने हाईवे से प्रदर्शन खत्म कर दिया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।

10 साल तक नेतेवाला में चली प्रक्रिया, फिर बदली जगह

कचरा प्लांट का विवाद नया नहीं है। इसकी शुरुआत श्रीगंगानगर के पास चक 6-जेड से हुई थी। यहां प्लांट प्रस्तावित किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।

इसके बाद वर्ष 2016 में प्लांट की जगह बदलकर शहर से करीब 7-8 किलोमीटर दूर नेतेवाला के चक 1 जी छोटी में करने का फैसला हुआ। यहां करीब 10 साल तक प्लांट की प्रक्रिया चलती रही।

नेतेवाला में प्लांट के लिए सरकारी स्वीकृतियां और एनओसी की प्रक्रिया पूरी की गई। करीब 78 करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत हुआ और निर्माण का ठेका तक जारी कर दिया गया था। हालांकि, यहां भी ग्रामीणों का विरोध खत्म नहीं हुआ।

अब तीसरी जगह भी विरोध के घेरे में

नेतेवाला में विरोध के बीच प्रशासन ने इस साल प्लांट को नरसिंहपुरा-मांझूवास-बिरानी क्षेत्र में शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा। नई जगह सामने आते ही यहां के ग्रामीण भी विरोध में उतर गए।

करीब पांच महीने से ग्रामीण प्लांट के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार की महापंचायत के बाद आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया और बेनीवाल के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट कूच की कोशिश ने विवाद को और गरमा दिया।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़100 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले बेनीवाल; श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे कर दिया जाम