Hindi Newsराजस्थान न्यूज़gujarat tourists dine and left without paying bill caught due to traffic jam in rajasthan
10 हजार का खाना खाया, बिल दिए बिना भागे गुजरात के सैलानी; रास्ते में हो गया कांड

10 हजार का खाना खाया, बिल दिए बिना भागे गुजरात के सैलानी; रास्ते में हो गया कांड

संक्षेप:

राजस्थान के सिरोही जिले के रिको थाना क्षेत्र में गुजरात के 5 सैलानियों ने एक रेस्टोरेंट में लजीज खाने का लुत्फ उठाया और 10,900 रुपये का भारी-भरकम बिल चुकाए बिना ही मौके से रफूचक्कर हो गए। हालांकि रास्ते में ही उनके साथ कांड हो गया और…

Tue, 28 Oct 2025 05:36 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, सिरोही
share Share
Follow Us on

राजस्थान के सिरोही जिले के रिको थाना क्षेत्र में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बताया जाता है कि गुजरात के 5 सैलानियों ने एक रेस्टोरेंट में लजीज खाने का लुत्फ उठाया और 10,900 रुपये का भारी-भरकम बिल चुकाए बिना ही मौके से रफूचक्कर हो गए। हालांकि रास्ते में ही उनके साथ कांड हो गया और वे ट्रैफिक जाम में फंस गए। जाम में फंसने के कारण उनको रेस्टोरेंट मालिक द्वारा पकड़ लिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला समेत गुजरात के पांच सैलानियों का एक समूह राजस्थान के सिरोही के पास सियावा इलाके में स्थित 'हैप्पी डे होटल' में ठहरा था। इन सैलानियों ने ढेर सारी लजीज चीजें ऑर्डर कीं और भरपेट खाना खाया। बताया जाता है कि इन सभी के खाने बिल 10,900 रुपये आया। इस बिल को चुकाने का समय आया तो उन्होंने मौके से रफूचक्कर होने का फैसला लिया।

मौके से फरार होने के लिए समूह ने एक तरकीब अपनाई। इन लोगों ने टॉयलेट ब्रेक लिया और एक-एक करके पांचों टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर रेस्टोरेंट से चुपके से बाहर निकल गए। इन सभी ने एक कार की और मौके से फरार हो गए। जल्द ही होटल मालिक और वेटर को समझ आ गया कि सैलानी उन्हें ठग कर फरार हो गए हैं। फिर रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने उनको ट्रैक करने की कोशिश की।

होटल मालिक और कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कार गुजरात और राजस्थान की सीमा अंबाजी की ओर जाती नजर आई। फिर होटल मालिक और कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बताया कि उनके साथ सैलानियों की एक ग्रुप ने ठगी की है। होटल मालिक ने कुछ कर्मचारियों को लेकर खुद इन सैलानियों का पीछा करने का फैसला लिया। फिर होटल कर्मचारी वाहन लेकर सैलानियों का पीछा करने लगे।

ये सैलानी फरार हो जाते लेकिन रास्ते में उनके साथ एक घटना हो गई। सैलानियों का वाहन ट्रैफिक जाम में फंस गया। इसी दौरान होटल के कर्मचारी उनके समीप तक पहुंच गए। होटल कर्मियों ने सैलानियों का गुजरात सीमा तक पीछा किया। इन सभी को अंबाजी के पास गुजरात सीमा पर जाम के दौरान पकड़ लिया गया। होटल स्टाफ ने आरोपियों को पकड़ने का वीडियो बना लिया और घटना रिकॉर्ड कर ली।

अब होटल कर्मचारियों की ओर से रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसकी मदद से पांचों सैलानियों को मौके से दबोच लिया गया। इसके बाद पर्यटकों ने अपने एक दोस्त को फोन करके बिल चुकाने के लिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने करने के लिए कहा। वायरल वीडियो में कार गुजराती नंबर प्लेट की नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।