20 लाख की अंगूठी लेकर भागी लड़की, CCTV में रिकॉर्ड हो गया VIDEO; देखें जयपुर का ये सीन
जयपुर में एक लड़की देखते ही देखते अंगूठियों से भरा एक डिब्बा लेकर भाग गई। ज्वैलर ने फूर्ती दिखाई और दौड़ाकर लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी युवती को पुलिस के हवाले कर दिया।

राजस्थान के जयपुर में बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक ज्वैलर ने बड़ी घटना को नाकाम कर दिया है। दुकान से करीब 20 लाख रुपए की ज्वैलरी लेकर भाग रही लड़की को दौड़ाकर पकड़ लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद ज्वैलर ने आरोपी लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
घटना के बाद सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक ज्वैलर की दुकान पर लडकी और दूसरे कस्टमर बैठे हुए हैं। इस दौरान लड़की के पास ज्वैलर ने अंगूठी दिखाने के लिए पूरा डिब्बा रख दिया। जैसे ही ज्वैलर का ध्यान दूसरे कस्टमर पर गया, लड़की ने मौका देखकर डिब्बे को बंद किया और लेकर भागने लगी। ज्वैलर ने तुरंत काउंटर को फांदकर लड़की का पीछा किया और 100 मीटर की दूरी पर ही आरोपी लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी युवती को ज्वैलर ने पुलिस के हवाले कर दिया।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद जयपुर के ज्वैलर्स में भय का माहौल है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इसलिए जिन ज्वैलर्स के पास ये वीडियो जा रहा है, वो अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो रहे हैं। ऐसे में वो अपनी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर विचार भी कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
पुलिस कर रही जांच
सीसीटीवी वीडियो में कैद हुई घटना में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की अंगूठी से भरा डिब्बा लेकर भाग रही है। इस दौरान तुरंत ही ज्वैलर भी उसके पीछे भागता है और कुछ दूरी जाने के बाद युवती को पकड़ लेता है। युवती को पकड़ने के बाद ज्वैलर ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।


