वायरल CLAT टॉपर गीताली को लेकर खड़ा हुआ विवाद, कोचिंग ने 'टॉपरैंकर्स' पर कराई FIR; क्या है पूरा मामला
बीते दिनों क्लैट 2026 का रिजल्ट आया। रिजल्ट आने के बाद देशभर में टॉप करने वाली गीताली गुप्ता का रिएक्शन वायरल हुआ था। अब गीताली का नाम विवादों में भी आ गया है।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो गीताली गुप्ता का था। गीताली ने क्लैट में पूरे देश में टॉप किया था। अब उनका नाम विवादों में भी आ गया है। देश की सबसे बड़ी लॉ प्रवेश परीक्षा CLAT 2026 के नतीजों के बाद सामने आया विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। क्लैट 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) लाने वाली छात्रा के बयान को लेकर लीगलऐज (टॉपरैंकर्स) से जुड़े लोगों के खिलाफ जोधपुर के शास्त्री नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला
एफआईआर के अनुसार, शिकायत लॉ प्रेप टूटोरियल की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पूरे देश में टॉप करने वाली छात्रा पर दबाव डालकर एक वीडियो रिकॉर्ड कराया गया, जिसमें उससे यह कहलवाया गया कि उसने लॉ प्रेप टूटोरियल से पढ़ाई नहीं की थी।
शिकायत में कहा गया है कि छात्रा ने लॉ प्रेप टूटोरियल की ऑनलाइन क्लैट कोचिंग ओजी बैच में पढ़ाई की थी। इसके अलावा, छात्रा द्वारा लॉ प्रेप के मॉक टेस्ट, स्टडी मटीरियल और अन्य शैक्षणिक संसाधनों के उपयोग का भी दावा किया गया है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से छात्रा और उसके परिवार पर दबाव बनाकर उससे विपरीत बयान दिलवाया गया, जिसका उपयोग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रचार और विज्ञापन के रूप में किया गया।
FIR में दीपाली का भी नाम
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, इस मामले में लीगलऐज (टॉपरैंकर्स) से जुड़े चार निदेशकों के साथ-साथ छात्रा और उनके पिता के नाम शामिल है। इस मामले में हर्ष गर्गानी, करण मेहता, नीरज नागरशेठ, गौरव गोयल के साथ ऑल इंडिया रैंक-1 गीताली गुप्ता और उनके पिता जगदीश कुमार गुप्ता का नाम भी शामिल है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर



