Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Explosion in a moving roadways bus in Rajasthan, passengers escape through the windows
राजस्थान में चलती रोडवेज बस में धमाका, यात्रियों ने खिड़कियों से निकलकर बचाई जान

राजस्थान में चलती रोडवेज बस में धमाका, यात्रियों ने खिड़कियों से निकलकर बचाई जान

संक्षेप:

धमाके के बाद बस में धुआं-धुआं होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद कई यात्रियों ने डर के मारे खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

Dec 11, 2025 05:12 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, अजमेर
share Share
Follow Us on

राजस्थान के अजमेर में चलती रोडवेज बस में धमाका होने की खबर सामने आई है। किशनगढ़ से आ रही रोडवेज बस में अचानक जोरदार धमाका हुआ और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। धमाके के बाद बस में धुआं-धुआं होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद कई यात्रियों ने डर के मारे खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, ये धमाका बस के साइलेंसर में अचानक जोरदार ब्लास्ट के चलते हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आवाज इतनी जोर की थी कि बस में बैठे यात्री सीटों से उछल गए। धमाके के बाद बस में धुआं भरने लगा था। इसके चलते लोग पैनिक में आ गए और जान बचाने के लिए हाय-तौबा मच गई। कुछ यात्री खिड़कियों से बाहर निकलने लगे।

धमाके के दौरान सबसे ज्यादा सूझबूझ बस के ड्राइवर ने दिखाई। उसने समय रहते बस को एक किनारे लगा दिया, इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान सड़क पर मौजूद लोगों ने मोर्चा संभाला और मदद के लिए आगे आए, उन लोगों ने भागते यात्रियों को न केवल संभाला बल्कि उन्हें पानी वगैरह भी उपलब्ध कराया।

rajasthan bus
Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।