
ब्लॉक के कारण राजस्थान से होकर गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, जानिए किन गाड़ियों पर होगा असर
उत्तर-पश्चिम रेलवे के चूरू–आसलु–दूधवा खारा स्टेशनों के मध्य इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य के लिए जनवरी 2026 में ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी तथा कुछ को रेगुलेट किया जाएगा।
भारतीय रेलवे ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि अगले महीने राजस्थान में आने वाले चूरू-सादुलपुर खंड में ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे के चूरू–आसलु–दूधवा खारा स्टेशनों के मध्य इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्य के लिए जनवरी 2026 में ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी तथा कुछ को रेगुलेट किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:
(1) 20 से 22 जनवरी, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस – श्रीगंगानगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सादुलपुर–लोहारू–सीकर के रास्ते चलाई जाएगी तथा नवलगढ़, झुंझुनू और लोहारू स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
(2) 20 से 23 जनवरी, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 14701 श्री गंगानगर – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीकर–लोहारू–सादुलपुर के रास्ते चलाई जाएगी तथा लोहारू, झुंझुनू और नवलगढ़ स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
(3) 22 जनवरी, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 04712 बांद्रा टर्मिनस – बीकानेर स्पेशल परिवर्तित मार्ग जयपुर – बीकानेर के रास्ते चलाई जाएगी तथा फुलेरा, मकराना, डेगाना, नागौर और नोखा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
(4) 21 जनवरी, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 04711 बीकानेर – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल परिवर्तित मार्ग बीकानेर – जयपुर के रास्ते चलाई जाएगी तथा नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना और फुलेरा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
(5) 22 जनवरी, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19271 भावनगर टर्मिनस – हरिद्वार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मेड़ता रोड – बीकानेर – बठिंडा – धुरी के रास्ते चलाई जाएगी तथा नागौर, नोखा, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़ और बठिंडा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
(6) 21 एवं 24 जनवरी, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19272 हरिद्वार – भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग धुरी – बठिंडा – बीकानेर – मेड़ता रोड के रास्ते चलाई जाएगी तथा बठिंडा, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, बीकानेर, नोखा और नागौर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा।
रेगुलेट होने वाली ट्रेनें:
(1) 03 से 17 जनवरी, 2026 (3 ट्रिप) को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19027 बांद्रा टर्मिनस – जम्मू तवी एक्सप्रेस मार्ग में चूरू स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
(2) 05 से 19 जनवरी, 2026 (3 ट्रिप) को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22915 बांद्रा टर्मिनस – हिसार एक्सप्रेस मार्ग में चूरू स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट की जाएगी।





