दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार से लौट रहे थे श्रद्धालु
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्राले से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 17 श्रद्धालु घायल हो गए।

राजस्थान के अलवर जिले के बडौदा मेव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से दर्शन कर जयपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दी।
गाड़ी में सवार युवक प्रकाश ने बताया की हम लोग हरिद्वार से दर्शन करके जयपुर लौट रहे थे। अचानक आगे चल रहे ट्रॉले का टायर फट गया। इससे वाहन असंतुलित हो गया और हमारी ट्रैवलर बस उससे टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मदद पहुंचाई, जिससे सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका।
हादसा कैसे हुआ
बड़ोदा मेव थाना अधिकारी मोहन सिंह ने बताया की दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वें पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे की सूचना मिली थी । जिस पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा । जहां सामने आया की ट्रॉले का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसी दौरान पीछे से आ रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर बस ट्रॉले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए।
घायलों की जानकारी
घायलों में सुशीला (60), लालचंद कुमावत (54), कंचन देवी (50), सोनू (42), मंजू (45), सुनिता (50), विमला (45), नवरत्न (47), फूला देवी (70), हरिनारायण (60) और नीरज देवी (60) सहित कुल 17 लोग शामिल हैं। सभी घायलों को मौके पर पहुंची एम्बुलेंसों की सहायता से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
ट्रैवलर बस में सवार सभी लोग जयपुर निवासी हैं और एक ही परिवार व रिश्तेदारी से जुड़े हुए हैं। वे हरिद्वार में धार्मिक यात्रा और दर्शन करने के बाद वापस जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बडौदा मेव थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बडौदा मेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर और ट्रॉले को हाईवे से हटवाकर यातायात भी सुचारू कराया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रॉले का टायर फटना सामने आया है, हालांकि दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट- हंसराज
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


