
दोनों को एक-दूसरे पर शक था; फर्श पर पड़ी थी बीवी की लाश, पंखे से लटका था पति का शव
राजस्थान में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक घर में पति-पत्नी की लाशें मिलीं। पत्नी की लाश फर्श पर पड़ी थी वहीं, पति का शव पंखे से लगे फंदे से झूल रहा था। पुलिस को संदेह है कि यह वैवाहिक कलह के कारण हुई हत्या या आत्महत्या का मामला है। पता चला है कि दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे।
राजस्थान में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक घर में पति-पत्नी की लाशें मिलीं। पत्नी की लाश फर्श पर पड़ी थी वहीं, पति का शव पंखे से लगे फंदे से झूल रहा था। पुलिस को संदेह है कि यह वैवाहिक कलह के कारण हुई हत्या या आत्महत्या का मामला है। दंपति के बेटे के अनुसार, उसके माता-पिता एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे।

जयपुर के जामडोली इलाके में एक दंपत्ति अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस को संदेह है कि यह वैवाहिक कलह के कारण हुई हत्या-आत्महत्या का मामला है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान दाऊदयाल (51) और उनकी पत्नी बबीता (46) के रूप में हुई है।
जामडोली थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रह्लाद नारायण ने बताया कि मंगलवार रात कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला, जबकि उसका पति पंखे से लटका हुआ था।
गोविंद देव मंदिर से घर लौटने के बाद घर में पड़े दोनों शवों को उनके बेटे ने देखा। उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता अक्सर झगड़ते थे और एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे।
एसएचओ ने कहा कि अभी तक के सबूतों से पता चलता है कि पति ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद को फांसी लगा ली। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच में मदद के लिए घटनास्थल से नमूने इकट्ठा किए हैं।
दोनों शवों को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि बेटे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।



