Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Constable shunted to police lines after sharing Rahul Gandhi post in Rajasthan
राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करना पड़ा भारी, राजस्थान में कांस्टेबल के खिलाफ हो गया ऐक्शन

राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करना पड़ा भारी, राजस्थान में कांस्टेबल के खिलाफ हो गया ऐक्शन

संक्षेप:

एसपी ने कहा कि, 'हो सकता है कि यह पोस्ट किसी व्यक्ति की गलती या अकाउंट हैक हो जाने के कारण शेयर की गई हो। इसलिए इस मामले में डीडवाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।'

Nov 07, 2025 12:41 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर, राजस्थान
share Share
Follow Us on

राजस्थान में जिला पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को दोबारा पोस्ट करना एक कांस्टेबल को भारी पड़ गया, जिसके बाद इस मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। यह ऐक्शन डीडवाना-कुचामन में तैनात कांस्टेबल के खिलाफ लिया गया। दरअसल कांस्टेबल ने जिस पोस्ट को रिपोस्ट किया था, उसमें राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव के दौरान केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया था। जिसके बाद इसी पोस्ट को डीडवाना-कुचामन पुलिस के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से बुधवार को ‘रीपोस्ट’ कर दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में पता चला, उन्होंने इसे तुरंत हटा भी लिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग इस पोस्ट का समर्थन नहीं करता है। जिस कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की गई, उस आधिकारिक एक्स हैंडल के संचालन के लिए वही जिम्मेदार था। जिसके बाद उसके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने उसे ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि पुलिस विभाग इस पोस्ट का समर्थन नहीं करता है और संज्ञान में आने के तुरंत बाद इसे हटा दिया गया था। एसपी ने आगे कहा कि, 'हो सकता है कि यह पोस्ट किसी व्यक्ति की गलती या अकाउंट हैक हो जाने के कारण शेयर की गई हो। इसलिए इस मामले में डीडवाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।'

बता दें कि राहुल गांधी की इस पोस्ट में हरियाणा की मतदाता सूची में अनियमितताओं का दावा किया गया था, जिसमें एक ही तस्वीर के साथ कई वोट दर्ज होना और विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में डुप्लिकेट प्रविष्टियां शामिल हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।