Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Congress appoints 45 new district presidents in Rajasthan, find out who got opportunity where
राजस्थान में कांग्रेस ने 45 नए जिला अध्यक्षों के नाम पर लगाई मुहर, 7 महिलाएं; देखिए पूरी लिस्ट

राजस्थान में कांग्रेस ने 45 नए जिला अध्यक्षों के नाम पर लगाई मुहर, 7 महिलाएं; देखिए पूरी लिस्ट

संक्षेप:

पार्टी ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत हर जिले में नियुक्त AICC ऑब्जर्वर ने डिटेल में रिव्यू किए, पार्टी के पदाधिकारियों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से बातचीत की और अपनी पूरी रिपोर्ट जमा की। जिसके बाद नए नामों को मंजूरी दी गई।

Nov 22, 2025 08:52 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर, राजस्थान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में जिला कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगाते हुए नवनियुक्त अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने प्रदेश के 45 जिलों में नवनियुक्त अध्यक्षों की घोषणा की है। इस बारे में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी प्रेस नोट में बताया, ‘माननीय कांग्रेस प्रेसिडेंट ने राजस्थान की जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दे दी है। ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के हिस्से के तौर पर की गई हैं।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रेस नोट में आगे उन्होंने बताया ‘इस पहल के तहत, हर जिले में नियुक्त AICC पर्यवेक्षकों ने विस्तृत समीक्षाएं कीं, पार्टी पदाधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ बातचीत की और फिर अपनी पूरी रिपोर्ट जमा की। इन रिपोर्टों के जमा होने के बाद, प्रत्येक पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा करते हुए इन नामों को मंजूरी दी गई।’ सूची में पार्टी ने 45 नामों की घोषणा की है, यानी 5 जिलों में नामों की घोषणा बाकी है। शनिवार को घोषित नामों में से 7 जिलों में (बालोतरा, जालौर, झुंझूनूं, जोधपुर ग्रामीण, कोटा शहर, सवाई माधोपुर और सीकर) महिलाओं को कमान सौंपी गई है।

क्रमांकजिलानवनियुक्त जिला अध्यक्ष
1.अजमेर ग्रामीणडॉ. विकास चौधरी
2,अजमेर शहरडॉ. राजकुमार जयपाल
3.अलवरप्रकाश गंगावत
4.बालोतराश्रीमती प्रियंका मेघवाल
5.बांसवाड़ाअर्जुन सिंह बामनिया
6.बाड़मेरलक्ष्मण सिंह गोदारा
7.ब्यावरकिशोर चौधरी
8.भरतपुरदिनेश सिंह सूपा
9.भीलवाड़ा ग्रामीणराम लाल जाट
10.भीलवाड़ा शहरशिव राम खटीक
11.बीकानेर ग्रामीणबिशना राम सियाग
12.बीकानेर शहरमदन गोपाल मेघवाल
13.बूंदीमहावीर मीना
14.चित्तौड़गढ़प्रमोद सिंह सिसोदिया
15.चुरूमनोज मेघवाल
16.दौसारामजी लाल ओड
17.डीडवाना-कुचामनजाकिर हुसैन गेसावत
18.डीगराजीव सिंह
19.धौलपुरसंजय कुमार जाटव
20.डूंगरपुरगणेश घोगरा
21.हनुमानगढ़मनीष मकस्सर
22.जयपुर ग्रामीण (पूर्वी)गोपाल मीणा
23.जयपुर ग्रामीण (पश्चिमी)विद्याधर चौधरी
24.जैसलमेरअमरदीन फकीर
25.जालौरश्रीमती रमीला मेघवाल
26.झुंझूनूंरीता चौधरी
27.जोधपुर ग्रामीणश्रीमती गीता बरवड़
28.जोधपुर शहरओंकार वर्मा
29.करौलीघनश्याम महर
30.खैरथल-तिजाराबलराम यादव
31.कोटा ग्रामीणभानुप्रताप सिंह
32.कोटा शहरश्रीमती राखी गौतम
33.कोटपूतली-बहरोड़इंद्राज गुर्जर
34.नागौरहनुमान राम बांगदा
35.नीम का थाना-सीकरगोविन्द नारायण घासिया
36.पालीशिशुपाल सिंह
37.फलोदीमोहम्मद सलीम नागौरी
38.सलूंबरपरमानंद मेहता
39.सवाई माधोपुरश्रीमती इंदिरा मीणा
40.सीकरश्रीमती सुनीता गठाला
41.सिरोहीलीलाराम गरासिया
42.श्रीगंगानगररुपिंदर सिंह कुन्नूर
43.टोंकसैयद सऊद सईदी
44.उदयपुर ग्रामीणरघुवीर सिंह मीणा
45.उदयपुर शहरफतेह सिंह राठौड़

सचिन पायलट बोले- आप पार्टी को और सशक्त बनाएंगे

प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए लिखा, 'राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। संगठन को मज़बूती देने के उद्देश्य से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी की पहल पर जो अभियान चलाया गया है, उसकी नीतियों का पालन करते हुए आप सभी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मैं हृदय से शुभकामनाएँ देता हूँ।'

राजस्थान में कांग्रेस ने 45 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को दी मंजूरी

नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशवीर शूरा ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सभी जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और दिशा प्रदान करेगा।'

राजस्थान में कांग्रेस ने 45 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को दी मंजूरी
Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।