12 वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, स्कूल जाते समय किया था किडनैप; ऐसे बची जान

Jan 12, 2026 03:24 pm ISTRatan Gupta पीटीआई, बीकानेर
share Share
Follow Us on

6 जनवरी को घटी घटना की खबर कल 11 जनवरी को सामने आई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

12 वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, स्कूल जाते समय किया था किडनैप; ऐसे बची जान

राजस्थान के बीकानेर से 12वीं की छात्रा से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दरिदों ने लड़की के साथ चलती कार में घटना को अंजाम दिया। 6 जनवरी को घटी घटना की खबर कल 11 जनवरी को सामने आई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। वो तो गनीमत रही गांव वालों की कि उन लोगों ने समय पर लड़की को देख लिया और कार से बाहर निकाल लिया।

स्कूल, किडनैपिंग और गैंगरेप

पीड़िता रोज की तरह 6 जनवरी को अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में दो लड़कों ने उसे रोका और किडनैप करके गाड़ी में बैठा लिया। लड़के लगातार गाड़ी चलाते रहे। लड़की उन्हें गाड़ी रोक कर उतारने के लिए कहती रही, लेकिन लड़कों ने उसकी एक न सुनी और बारी-बारी से उसके साथ हैवानगी भरी वारदात (रेप) को अंजाम देते रहे।

पड़ोस के गांव वालों ने ऐसे बचाया

पीड़िता ने बताया, गाड़ी जब पड़ोस के गांव में घुसी तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। लोगों ने गाड़ी को रुकवा दिया। इसके बाद लड़की को जबरन गाड़ी से बाहर निकालने के लिए कहा, तो आरोपी लड़के मौके से फरार हो गए। इसके बाद गांव वालों ने लड़की के घरवालों को इसके बारे में सूचना दी। इसके बाद पीड़िता के घरवाले आए और उसे अपने साथ ले गए।

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई

गंगाशहर के सर्किल ऑफिसर हिमांशु शर्मा ने PTI को बताया कि नापासर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की की उम्र 18 साल से ज्यादा है, जबकि आरोपी की उम्र साफ नहीं है। उन्होंने कहा, "अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है," और कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें