विधायक कैलाश वर्मा के साथ बैठे थे हमलावर; हमले के बाद CJP के आशुतोष रांका का दावा, मदन दिलावर को चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

आशुतोष रांका ने दावा किया है कि सोची समझी साजिश के तहत सीजेपी की टीम पर हमला किया गया है। और तो और बार-बार संपर्क करने के बावजूद पुलिस भी वहां नहीं थी। 

विधायक कैलाश वर्मा के साथ बैठे थे हमलावर; हमले के बाद CJP के आशुतोष रांका का दावा, मदन दिलावर को चेतावनी
सीजेपी की टीम पर हमले के बाद आशुतोष रांका ने कर दिया बड़ा दावा

राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका पर हुए हमले के बाद उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया वह गांववाले नहीं बल्कि बीजेपी के गुंडे थे। उन्होंने कहा, उन पर हमला करने वाले वही लोग थे जो एक रात पहले स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा के साथ देखे गए थे। उन्होंने दावा किया है कि इस हमले की तैयारी पहले से की गई थी और उनका इरादा उनकी हत्या का था। इसकी के साथ उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब उन पर हमला किया जा रहा था तब पुलिस भी वहां नहीं थी, जबकि उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी।

आशुतोष रांका ने कहास कल जो घटना हुई, जिसमें मारपीट और हिंसा हुई, उसमें बाहर से गुंडे बुलाए गए थे। हमने आज ट्विटर पर इन सभी लोगों की तस्वीरें शेयर की हैं। यही लोग पिछली रात स्थानीय विधायक कैलाश वर्मा के साथ बैठे देखे गए थे। यह साफ है कि यह एक बहुत ही सुनियोजित और सोची-समझी साजिश के तहत किया गया हमला था।

जान लेता चाहते थे हमलावर- आशुतोष रांका

उन्होंने कहा, जिस तरह के पत्थर इस्तेमाल किए गए, उनसे लगता है कि वे जान लेने के इरादे से आए थे। कल पुलिस मौके पर बिल्कुल नहीं थी, जबकि हमने उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश की। फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। अब पूरा देश और दुनिया देखेगी कि क्या राजस्थान पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करती है या नहीं।

एफआईआर को लेकर क्या बोले आशुतोष रांका

आशुतोष रांका ने कहा, कल हमारी कानूनी टीम और हमले के शिकार लोग वहां मौजूद थे। हमने कल ही अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, और मुझे बताया गया है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हम डरने वाले लोग नहीं हैं, और न ही हम हिंसा का सहारा लेने या पीछे हटने वाले लोग हैं। हम स्कूल को ठीक कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं, और उसी दृढ़ संकल्प के साथ यह लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा. मदन दिलावर ने अ खुद ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। अब पूरा देश राजस्थान भर के स्कूलों की दयनीय स्थिति देखेगा। उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। हम रुकने, झुकने या डरने वाले लोग नहीं हैं। मैं खुद जल्द ही फिर से स्कूलों का दौरा करूंगा। यह मुद्दा अब सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा। अब मांग सीधे मदन दिलावर के इस्तीफ़े की होगी। आप अपनी ज़िम्मेदारियां ठीक से निभाने में नाकाम रहे हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़विधायक कैलाश वर्मा के साथ दिखे हमलावर; हमले के बाद CJP के आशुतोष रांका का दावा