Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Cigarettes, loud music and speed of 120 kmph, birthday celebration in Udaipur turns into a tragedy
सिगरेट के कश, तेज आवाज में गाने और 120 की स्पीड; उदयपुर में बर्थडे का जश्न, यूं मातम में बदला

सिगरेट के कश, तेज आवाज में गाने और 120 की स्पीड; उदयपुर में बर्थडे का जश्न, यूं मातम में बदला

संक्षेप:

हादसे के बाद कार में सवार छह युवक करीब दस मिनट तक मदद के लिए गुहार लगाते रहे। हालांकि, जब तक लोग उनकी मदद के लिए दुर्घटनास्थल तक पहुंचे, तब तक छह में से चार दोस्तों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल थे।

Jan 20, 2026 11:52 pm ISTSourabh Jain हिन्दुस्तान टाइम्स, उदयपुर, राजस्थान
share Share
Follow Us on

राजस्थान के उदयपुर शहर में बीते शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में चार टीनेजर्स की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा रात करीब 3 बजे शहर के सवीना इलाके में उस वक्त हुआ था, जब ये टीनेजर्स अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान 120 की रफ्तार से जा रही उनकी कार एक अन्य कार से टकरा गई थी। अब इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसने इस हादसे के पीछे की वजह को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसमें कुल छह लोग सवार थे और ये लोग अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर 'महफिल-ए-मिलाद' कार्यक्रम से लौट रहे थे। खास बात यह है कि जिस कार से इनका एक्सीडेंट हुआ वह भी इनकी नहीं थी, बल्कि इस कार को वह अपने स्कूटर को गिरवी रखकर उससे मिले पैसों से किराये पर लेकर आए थे।

कार के अंदर बैठा युवक बना रहा था वीडियो

हादसे से तुरंत पहले इस कार के अंदर सवार युवक द्वारा बनाया गया एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार के अंदर तेज आवाज में बज रहा म्यूजिक और स्क्रीन पर चलता हुआ वीडियो दिखाई दे रहा है। वहीं इस कार को जो युवक चला रहा था, उसके एक हाथ में जलती हुई सिगरेट और दूसरे हाथ में स्टीयरिंग दिखाई दे रही है। इस दौरान गाड़ी की स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की दिखाई दे रही है, तभी अचानक युवक शायद एक टी पर गाड़ी को मोड़ने के लिए स्टीयरिंग को घुमाता है और इस दौरान गाड़ी से उसका नियंत्रण हट जाता है, और इसके बाद जोरदार धमाके की आवाज के साथ ही अंधेरा छा जाता है। यह पूरा वाकिया कार में सवार उस युवक के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स इस वीडियो की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

छह युवकों में से चार की मौत मौके पर ही हुई

इंडिया टुडे ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि हादसे के बाद कार में सवार छह युवक करीब दस मिनट तक मदद के लिए गुहार लगाते रहे। हालांकि, जब तक लोग उनकी मदद के लिए दुर्घटनास्थल तक पहुंचे, तब तक छह में से चार दोस्तों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल थे।

PTI ने सवीना स्टेशन हाउस ऑफिसर अजयराज सिंह के हवाले से बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद अयान (17), आदिल कुरैशी (14), शेर मोहम्मद (19) और गुलाम ख्वाजा (17) के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दूसरी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर गुजरात का था, और वह चूरू जिले के राजगढ़ से गुजरात के वापी जा रही थी। PTI ने अधिकारी के हवाले से बताया कि गुजरात रजिस्टर्ड कार में सवार चार यात्रियों को टक्कर में चोटें आईं हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, 4 की मौत
ये भी पढ़ें:राजस्थान: पत्नी की हत्या में पति मास्टरमाइंड, दो किरायेदार बने सुपारी किलर
ये भी पढ़ें:राजस्थान में वोटर लिस्ट से छेड़छाड़? कांग्रेस ने क्यों कोर्ट जाने का ऐलान किया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है, जबकि हादसे के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकीं दोनों गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया गया है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।