बच्ची को ग्राउंड फ्लोर पर सुलाया, फिर पहली मंजिल पर मां पंखे से लटकी तो पिता ने काट ली हाथ की नस

By Mohit
पीटीआई, बूंदी
share

राजस्थान के बूंदी में ग्राउंड फ्लोर पर 9 महीने की बच्चों सुलाने के बाद माता-पिता ने पहली मंजिल में कमरे के अंदर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Suicide
पति और पत्नी ने पहली मंजिल पर जाकर सुसाइड कर लिया।

राजस्थान में बूंदी शहर कोतवाली पुलिस स्टेशन के ब्रह्मपुरी इलाके में पति और पत्नी घर की पहली मंजिल के बेडरूम में मृत मिले हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकार दी है। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया है कि पति-पत्नी का अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था। इसके अलावा पत्नी थायराइड की बीमारी से जूझ रही थी। पुलिल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जबकि शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है।

मृतकों की पहचान ब्रह्मपुरी इलाके में में रहने वाले अब्दुल हनीफ (40) और उनकी पत्नी रोशन (38) के रूप में हुई है। दंपत्ति की 9 महीने की बेटी ग्राउंड फ्लोर में अपने दादा-दादी के साथ सो रही थी।

परिजन ने खिड़की से झांक कर देखा

पुलिस ने बताया कि घटना का पता सुबह करीब 7 बजकर 15 मिनट पर लगा जब घर पर मौजूद एक परिजन पहली मंजिल पर दंपत्ति का हाल पूछने गया। इस दौरान परिजन ने उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद परिजन ने ऊपर चढ़कर कमरे की खिड़की से देखा तो महिला पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी तो पति फर्श पर पड़ा था। इस दौरान पति की कलाई की नसें कट हुई थी।'

तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम

शहर कोतवाली सर्किल इंचार्ज रमेश आर्या की अगुवाई में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शवों को अपने कब्जे में लिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से पहले फॉरेंसिक टीम ने सबूतों को इकट्ठा किया।

रमेशा आर्या ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार ऐसा माना जा रहा है कि दंपत्ति ने गृह कलेश और निजी स्वास्थ्य कारणों के कारण यह कदम उठाया है।

बीमारी और गृह क्लेश

रमेश आर्या ने आगे बताया कि मृतक दंपत्ति पहली मंजिल पर जबकि माता-पिता ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। पत्नी रोशन (38) थायराइड की बीमारी से जूझ रही थी और दंपत्ति का अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता रहता था।'

उन्होंने बताया कि 'रात में अब्दुल हनीफ (40) ने अपनी हाथ की नसों को काट लिया। उसकी पत्नी ने पंखे पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।'

उन्होंने बताया कि संदिग्ध मौत के मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए हैं।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़बच्ची को सुलाया, फिर पहली मंजिल पर मां पंखे से लटकी तो पिता ने काट ली हाथ की नस