राजस्थान में अब होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती, मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • शिक्षा में सबसे ज्यादा भर्तियां होने वाली है। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए है।

Para teachers (Symbolic Image

Rajasthan Govt School Teacher: राजस्थान में शिक्षकों की भर्ती जल्द निकलने वाली है। दरअसल, शिक्षा विभाग इन दिनों बजट घोषणा को पूरा करने में लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि सीएम भजनलाल ने बजट घोषणा में पांच साल में 4 लाख भर्तियों की घोषणा की थी। इनमें से एक लाख भर्तियां मौजूदा वर्ष में ही निकाली जाएगी। शिक्षा में सबसे ज्यादा भर्तियां होने वाली है। हाल ही में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सभी विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। ऐसे में माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग जल्द ही शिक्षकों की भर्ती निकालेगा। क्योंकि शिक्षकों के बड़ी संख्या में खाली पद है। खुद सीएम भजनलाल शर्मा खाली पदों को भरने की बात कह चुके है।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की मासिक रिपोर्ट से पता चला है कि शिक्षा विभाग में 1 लाख 25 हजार से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा विभाग में विभिन्न कैडर के कुल पदों की संख्या 3,70,873 हैं। इनमें से 1,25081 पद रिक्त हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद बेरोजगार युवाओं के संगठनों की ओर से भर्तियां निकाले जाने की मांग की जा रही है। 

 बजट पेश करने के दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा था कि राजस्थान में युवाओं के लिए हमने अगले 5 सालों में 4 लाख सरकारी भर्तियां करने का संकल्प लिया है, वहीं इस साल 1 लाख से अधिक पदों पर सरकारी भर्तियां की जानी प्रस्तावित हैं। ऐसे में अब शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों युवा टकटकी लगाए बैठे हैं।

विभाग में शिक्षकों से लेकर प्रिंसिपल तक के हजारों पद रिक्त हैं। स्कूलों में अध्यापन का कार्य करने वाले पदों के रिक्त होने से पढाई प्रभावित हो रही है। वरिष्ठ अध्यापक के 25502 पद और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 23555 पद रिक्त पड़े हैं। बड़ी संख्या में पद खाली होने पर छात्रों की पढाई प्रभावित होना सामान्य बात है। बेरोजगार युवाओं के नेता हनुमान किसान ने सरकार से मांग की है कि राज्य सरकार को शीघ्र ही रिक्त पदों पर भर्तियां करनी चाहिए ताकि स्कूलों में छात्र छात्राओं की पढाई प्रभावित ना हो और नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं को भी रोजगार मिल सके।

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़राजस्थान में अब होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती, मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश