अलवर में दर्दनाक हादसा! कार टक्कर में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, अलवर
Follow us on Google News
share

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में मोती नगर के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अलवर न्यूज
अलवर में 3 दोस्तों की मौत

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में मोती नगर के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान छोटू, हिमांशु शर्मा और युवराज के रूप में बताई जा रही है। तीनों युवक अलवर के तहसीलदार कॉलोनी और चोर डूंगरी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों की मौत कार की टक्कर के कारण हुई है। हालांकि दुर्घटना किस तरह हुई, कार की गति कितनी थी और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। अरावली विहार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है। दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

पुलिस के अनुसार तीनों शवों का पोस्टमार्टम सुबह करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम, घटनास्थल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट हँसराज

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़अलवर में दर्दनाक हादसा! कार टक्कर में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत