जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर बेरहमी से हत्या

By Mohit
वार्ता, भरतपुर
Follow us on Google News
share

भरतपुर में जमीन के वजह से दो पक्षों में विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान एक बुजुर्ग को स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं घायलों को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर बेरहमी से हत्या

राजस्थान में भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में चक खरका गांव में शनिवार शाम को जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या कर दी गई जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि झगड़े में दोनो पक्षों के 10 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान रमेश 660) के रूप में हुई है। उनका शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया झगड़े में बुजुर्ग रमेश की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। वारदात की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने गांव में हालत का जायजा लिया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया

फिलहाल गांव में शांतिपूर्ण तनाव की स्थिति है। झगड़े में बच्चू पक्ष के मदन लाल, ओमवीर, धर्मवीर, सतपाल, पिस्ता, मैना, शेर सिंह घायल हुए हैं जिन्हें उच्चैन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नेत्रपाल, हरभान सिंह और सत्तो आरबीएम अस्पताल भर्ती हैं। सुभाष बंजारा पक्ष से रमेश, लोकेंद्र, मिथलेश घायल हुए हैं, जिनका उच्चैन में ही इलाज जारी है।

बदमाशों ने दो व्यापारियों को गोली मारी

भरतपुर में शनिवार रात मोटर साइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट करते हुए दो व्यापारियों को गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल दोनों व्यापारियों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि वारदातों में लिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दलों का गठन कर जगह जगह छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मथुरा गेट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मित्तल प्रोविजन स्टोर के नाम से किराना दुकान चलाने वाले प्रमोद कुमार से 60 हजार रुपए से भरा बैग लूटने के बाद उन्हें गोली मार दी। वहीं अनाह गेट पर बर्तनों की दुकान चलाने वाले व्यापारी चंद्रभान (46) से मथुरा बाईपास पर अनोखी होटल के पास बदमाशों ने पांच लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन चंद्रभान ने बैग नहीं छोड़ा। लूट में असफल होने पर बदमाशों ने उनके पेट मे गोली मार दी। दोनों वारदातों के बाद शहर में सनसनी फैल गई।

मामूली कहासुनी पर महिलाओं पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार

वहीं शनिवार को ही भरतपुर के नदबई के लखनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने मामूली कहासुनी पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर उससे बंदूक बरामद कर ली है। थानाधिकारी विजय सिंह ने रविवार को बताया कि बीलौठ गांव में देवेंद्र ने महिलाओं को डराने के लिये अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली पीड़ित के घर के बाहर रखे लकड़ी में खोखे में लगी। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार करके उससे 12 बोर डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली गयी है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।