अलवर में दर्दनाक हादसा! ट्रैक्टर पलटने से दादा-पोते की मौत
राजस्थान के अलवर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ट्रैक्टर पलटने से दादा और पोता बुरी तरह घायल हुए और दोनों की मौत हो गई।

राजस्थान में अलवर में दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को ट्रैक्टर पलटने से दादा पोते की मौत हो गयी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि तेजपाल सिंह अपने छह वर्षीय पोते अभिषेक के साथ टिटपुरी में ट्रैक्टर की वेल्डिंग का काम करवाकर अपने गांव बिंजला लौट रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर बिंजला के पास पहुंचा, अचानक ट्रैक्टर की पावर स्टीयरिंग खराब हो गई। इसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत अलवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देर रात अलवर के जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


