राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित; कल मोदी करने वाले थे उद्घाटन

हिन्दुस्तान टाइम्स
Follow us on Google News
share

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा स्थित HPCL Rajasthan Refinery Limited की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब एक दिन बाद यहां देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित था। 

राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित; कल मोदी करने वाले थे उद्घाटन

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा स्थित HPCL Rajasthan Refinery Limited की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब एक दिन बाद यहां देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा रिफाइनरी का उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित था। आग की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में भड़की आग

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग लगी। यूनिट से अचानक धुएं का गुबार उठता देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय किया गया और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

फायर ब्रिगेड की टीमों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 10 से 12 फायर ब्रिगेड की टीमों ने एक साथ आग बुझाने का अभियान शुरू किया। लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया।

सुरक्षा के तहत खाली कराया गया क्षेत्र

आग की सूचना मिलते ही पूरे रिफाइनरी क्षेत्र को एहतियातन खाली करा लिया गया। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है और अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

उद्घाटन से पहले बड़ा झटका

पचपदरा रिफाइनरी देश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है और इसका उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना था। लेकिन आग की घटना के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह स्थिति सामान्य होने और सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद ही नई तारीख घोषित की जाएगी।

सभा स्थल के करीब लगी आग

जिस स्थान पर आग लगी, वहां से महज 800 मीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री की सभा प्रस्तावित थी। इस वजह से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई। घटना के तुरंत बाद जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।