PM के राजस्थान दौरे से पहले सुरक्षा में सेंधमारी, VVIP मंच तक पहुंचा था एक युवक; SHO सस्पेंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान के बालोतरा जिले में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक एक दिन पहले बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। पचपदरा स्थित HPCL रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बनाए गए VVIP मंच तक एक युवक के पहुंच जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। 

PM के राजस्थान दौरे से पहले सुरक्षा में सेंधमारी, VVIP मंच तक पहुंचा था एक युवक; SHO सस्पेंड

राजस्थान के बालोतरा जिले में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक एक दिन पहले बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। पचपदरा स्थित HPCL रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए बनाए गए VVIP मंच तक एक युवक के पहुंच जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना को गंभीर मानते हुए पचपदरा थानाधिकारी (SHO) अचलाराम को निलंबित कर दिया गया है। जोधपुर रेंज के आईजी ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए यह आदेश जारी किया।

20 अप्रैल को सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंचा युवक

घटना 20 अप्रैल की बताई जा रही है, जब एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए ‘डी’ एरिया से सीधे VVIP मंच तक पहुंच गया। हैरानी की बात यह रही कि युवक न केवल मंच तक पहुंचा, बल्कि उसने वहां चढ़कर वीडियो भी बनाया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

PM मोदी के प्रस्तावित दौरे की चल रही थीं तैयारियां

दरअसल, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बालोतरा के पचपदरा में स्थित HPCL रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम के लिए रिफाइनरी से करीब 800 मीटर दूर एक बड़ा सभास्थल तैयार किया गया था, जहां VVIP मंच भी बनाया गया था। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे, जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ RAC (राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के जवानों की भी तैनाती की गई थी।

रिफाइनरी में आग के बाद दौरा हुआ स्थगित

हालांकि, 20 अप्रैल को रिफाइनरी की एक यूनिट में अचानक आग लगने की घटना के बाद प्रधानमंत्री का दौरा स्थगित कर दिया गया था। इसके बावजूद, सुरक्षा में हुई इस चूक ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक को रोकने में RAC के जवान नाकाम रहे, जिससे वह बिना किसी बाधा के VVIP मंच तक पहुंच गया।

SHO निलंबित, RAC जवानों पर भी गिरेगी गाज

मामले को गंभीरता से लेते हुए जोधपुर रेंज आईजी ने तत्काल प्रभाव से पचपदरा SHO अचलाराम को निलंबित कर दिया। साथ ही RAC कमांडेंट को पत्र लिखकर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों की भूमिका की जांच करने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

PM सुरक्षा प्रोटोकॉल पर उठे गंभीर सवाल

सूत्रों के अनुसार, युवक के मंच तक पहुंचने की घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। भले ही कार्यक्रम एक दिन बाद होना था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्थाएं पहले से ही सक्रिय थीं। ऐसे में किसी अनधिकृत व्यक्ति का VVIP क्षेत्र तक पहुंच जाना सुरक्षा प्रोटोकॉल में बड़ी चूक को दर्शाता है।

VIP सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत

इस पूरे घटनाक्रम ने राजस्थान में VIP और VVIP सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती हैं, बल्कि भविष्य में बड़े आयोजनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाती हैं।

जांच जारी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत

फिलहाल, पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर मामले की विस्तृत जांच जारी है। उच्च अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।