बाड़मेर: बोर्ड एग्जाम देने आए 12वीं के स्टूडेंट को सेंटर से उठा ले गए बदमाश, बेरहमी से पीटकर सड़क पर फेंका

Feb 24, 2026 05:30 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, बाड़मेर
share

अस्पताल में छात्र की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। बदमाश बोलेरो एसयूवी कार में आए थे। बहरहाल पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुट चुकी है। पीड़ित को पहले पहले चौहटन के अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर ईलाज के लिए बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

बाड़मेर: बोर्ड एग्जाम देने आए 12वीं के स्टूडेंट को सेंटर से उठा ले गए बदमाश, बेरहमी से पीटकर सड़क पर फेंका

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बीजराड़ पुलिस स्टेशन इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने आए एक स्टूडेंट को बदमाशों ने एग्जाम सेंटर से ही किडनैप कर लिया। किडनैंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। बदमाशों ने स्टूडेंट को सबसे पहले क्लासरूम से घसीटा और फिर रगड़ते हुए बाहर लाए। इस दौरान शिक्षकों ने भी उसे बचाने की कोशिश की मगर बदमाश काबू में नहीं आ सके।

वे यही नहीं रुके स्टूडेंट को कार में डालकर एक सुनसान जगह ले गए और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद घायल अवस्था में ही उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर घायल स्टूडेंट पर पड़ी। स्थानीय लोग उसे तुरंत चौहटन अस्पताल लेकर पहुंचे। बेहतर ईलाज के लिए बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

बदमाश बोलेरो एसयूवी कार में आए

अस्पताल में छात्र की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। बदमाश बोलेरो एसयूवी कार में आए थे। बहरहाल पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुट चुकी है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। बाड़मेर के एडिशनल एसपी नितिन जी आर्य ने परिजनों को आश्वसान दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए

जयपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने वीडियो शेयर कर राजस्थान में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि ‘जब शासन सो जाता है, तब अपराधी खुलकर मुस्कुराता है। राजस्थान में कानून व्यवस्था का हाल देखिए। बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र में 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचे एक छात्र का दिनदहाड़े बोलेरो में आए बदमाशों ने परीक्षा केंद्र से ही अपहरण कर लिया। उसे सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा और अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया।’

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।