Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Barkat Khan is back behind bars, with 50 cases registered against him since 1984
68 साल का बरकत खान फिर सलाखों के पीछे, 1984 से अब तक 50 केस दर्ज; अब क्या कांड किया?

68 साल का बरकत खान फिर सलाखों के पीछे, 1984 से अब तक 50 केस दर्ज; अब क्या कांड किया?

संक्षेप:

पचपदरा निवासी 68 वर्षीय बरकत खान उर्फ बाबू को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि बरकत खान के खिलाफ यह 50वां आपराधिक मामला है। उसके खिलाफ पहला केस साल 1984 में दर्ज हुआ था।

Jan 13, 2026 02:52 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, बाड़मेर
share Share
Follow Us on

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पचपदरा निवासी 68 वर्षीय बरकत खान उर्फ बाबू को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि बरकत खान के खिलाफ यह 50वां आपराधिक मामला है। उसके खिलाफ पहला केस साल 1984 में दर्ज हुआ था। लंबे आपराधिक इतिहास के बाद अब वह एक बार फिर जेल जाने की तैयारी में है। आखिर अब बरकत ने कौन सा कांड किया कि उसे जेल भेजा जा रहा है?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंदिर में 1 महीना में 2 बार चोरी

शेरगढ़ के पास सोइनत्रा गांव स्थित आशापुरा माताजी मंदिर है। यहां पिछले एक महीने के भीतर दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है। ताजा घटना में चोर मंदिर की तिजोरी से करीब 25 हजार रुपये नकद, माइक्रोफोन सेट, एलईडी टीवी और चांदी का छत्र लेकर फरार हो गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल बन गया था। ग्रामीण रात-रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हो गए।

बरकत खान ने की थी मंदिर में चोरी

गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने रात्रि गश्त तेज कर दी। इसी दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान बरकत खान उर्फ बाबू के रूप में हुई। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:10 दिन में 370 नए केस, 1100 के लगा इंजेक्शन; इस जिले में कुत्तों का आतंक
ये भी पढ़ें:12वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, स्कूल जाते समय किया किडनैप; ऐसे बची जान

10 साल से ज्यादा जेल में काट चुका है सजा

थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी आदतन अपराधी है। वह 10 साल से अधिक समय जेल में बिता चुका है। हाल ही में वह अजमेर जेल से फरार हुआ था और इसके बाद से फरारी काट रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से उसके अन्य साथियों और पुराने मामलों को लेकर भी अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

पुलिस सतर्क, निगरानी बढ़ाई

घटना के बाद इलाके में पुलिस ने गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध लोगों पर खास नजर रखी जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।