एग्जाम सेंटर के बाहर से ही सॉल्व होता था SSC पेपर! जैमर को भी चकमा, यूपी STF ने हाईटेक नकल का वांटेड दबोचा

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, अलवर
Follow us on Google News
share

नकल गिरोह का वांटेड यूपी एसटीएफ ने राजस्थान के अलवर से दबोचा है। आरोपी के घर से कई डिवाइस मिली हैं जिनका इस्तेमाल हाई टेक नकल करवाने में हो रहा था।

SSC Exam
गिरोह ने ऐसे डिवाइस तैयार किए जिसके आगे जैमर भी फेल हैं। (AI प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसपर स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (एसएससी) ऑनलाइन एग्जाम में हाईटेक तरीके से नकल करवाने का आरोप है। आरोपी का नाम लोकेश है। पुलिस ने लोकेश के घर पर छापेमारी की थी जहां से नकल करवाने में इस्तेमाल हुई कई अलग-अलग डिवाइस बरामद कीं हैं। एसटीएफ के मुताबिक यह मामला एसएससी द्वारा आयोजित सीएपीएफ, एसएसएफ कांस्टेबल और असम राइफल्स राइफलमैन भर्ती परीक्षा-2026 से जुड़ा है।

पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के अलवर से 30 जुलाई को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक आरोपी उस नकल गिरोह का हिस्सा है जिसका भंडाफोड़ मई में किया गया था। गिरोह पर ऑनलाइन एग्जाम सिस्टम को हैक करने, प्रॉक्सी सर्वर और मोडिफाई टीएफटी स्क्रीन के जरिए उम्मीदवारों को नकल करवाने का आरोप है।

22 मई को हुआ था भंडाफोड़

गिरोह का भंडाफोड़ 22 मई को एसएससी भर्ती परीक्षा के दौरान हुआ था। एसटीएफ ने तब ग्रेटर नोएडा में स्थित एग्जाम सेंटर बालाजी डिजिटल जोन में छापेमारी की थी। इसके बाद गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें एग्जाम सेंटर का मालिक और कथित मास्टरमाइंड प्रदीप चौहान भी शामिल था। इसके साथ ही एक हैकर अमित राणा भी दबोचा गया था। एसटीफए ने इसके साथ ही 50 लाख रुपये कैश, प्रॉक्सी सर्वर और अन्य सामान जब्त किया था जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर नकल करवाने में किया गया था। वहीं 6 जुलाई को गिरोह के आठवें सदस्य को भी धर दबोचा गया था।

आरोपियों ने लिया था लोकेश का नाम

पुलिस कस्टडी के दौरान आरोपियों ने लोकेश का नाम लिया था और बताया था कि उसी ने टीएफटी स्क्रीन सप्लाई कीं। हालांकि गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद से ही लोकेश फरार चल रहा था। लोकेश की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने अलवर में उसके घर पर छापेमारी की इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद कीं। घर से 92 टीएफटी स्क्रीन, रास्पबेरी पाई डिवाइस, वीजीए कार्ड, मेमोरी कार्ड, वाई-फाई डोंगल, कन्वर्टर, केबल, एक लैपटॉप और अन्य हार्डवेयर मिले।

टीएफटी स्क्रीन के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग

बाहर से बिल्कुल सामान्य कंप्यूटर स्क्रीन जैसी दिखाई देने वाली टीएफटी स्क्रीन को असल में इस तरह से मोडिफाई किया गया था जिससे उम्मीदवार की स्क्रीन की लाइव स्ट्रीमिंग एग्जाम सेंटर के बाहर बैठे सॉल्वर को दिखाई देती थी। सॉल्वर रास्पबेरी पाई डिवाइस और वाई-फाई डोंगल के जरिए रियल टाइम में प्रश्न पत्र के उत्तर उम्मीदवार को भेजता था। जांचकर्ताओं के मुताबिक, गिरोह ऐसे एडवांस्ड राउटर और वाई-फाई का इस्तेमाल करता था जो कि एग्जाम सेंटर में लगे जैमर को भी चकमा दे देता था।

6 महीने का कोर्स किया था

लोकेश ने पूछताछ में बताया कि उसने साल 2013 में 6 महीने का कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग का कोर्स किया था। और उसका कंप्यूटर हार्डवेयर का बिजनेस भी है। लोकेश ने पूछताछ में यह भी बताया कि एक टीफएटी स्क्रीन बनाने में करीब 40 रुपये का खर्च आता था। इसके अलावा वह हर टीएफटी स्क्रीन को बनाने के लिए 5 हजार रुपये मेहनताना अलग से चार्ज करता था। एसटीएफ का दावा है कि लोकेश इन मोडिफाई स्क्रीन को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र में एक्टिव नकल गिरोह को भी सप्लाई कर रहा था।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsराजस्थान न्यूज़अलवरसेंटर के बाहर से ही सॉल्व होता था SSC पेपर! जैमर को भी चकमा; STF ने वांटेड दबोचा