दोस्त की पत्नी से रेप: राहुल मीणा की बढ़ी मुश्किलें, अब अलवर पुलिस कसेगी शिकंजा

By Mohit
वार्ता
Follow us on Google News
share

राहुल दिल्ली में घटना से पहले रात को शादी से लौटा और पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त की पत्नी से उसने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद राहुल गांव से फरार हो गया था। उसके बाद सीधा दिल्ली पहुंचा, जहां सुबह अधिकारी की 22 वर्षीय पुत्री की बेरहमी से हत्या की।

दोस्त की पत्नी से रेप: राहुल मीणा की बढ़ी मुश्किलें, अब अलवर पुलिस कसेगी शिकंजा

दिल्ली की पॉश अमर कॉलोनी में वरिष्ठ आयकर अधिकारी (आईआरएस) की पुत्री की हत्या और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार राहुल मीणा के खिलाफ अलवर में दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। अलवर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी बताया कि इस मामले में राहुल के खिलाफ शुरुआती जांच पड़ताल में जुर्म प्रमाणित हो गया है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद राहुल को पेशी वारंट के जरिए गिरफ्तार करके अलवर लाया जायेगा। उसके बाद दुष्कर्म के मामले में उससे पूछताछ की जाएगी।

दिल्ली की पॉश अमर कॉलोनी में वरिष्ठ आयकर अधिकारी की पुत्री की बेरहमी से गला घोट कर हत्या की गयी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घर में रखे पैसे चोरी करके फरार हो गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आयकर अधिकारी के घर में काम करने वाले नौकर राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है। राहुल मीणा के खिलाफ अलवर के राजगढ़ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

शादी से लौटकर बनाया हवस का शिकार

राहुल दिल्ली में घटना से पहले रात को शादी से लौटा और पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त की पत्नी से उसने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद राहुल गांव से फरार हो गया था। उसके बाद सीधा दिल्ली पहुंचा, जहां सुबह अधिकारी की 22 वर्षीय पुत्री की बेरहमी से हत्या की।

मामले में लगातार जांच पड़ताल कर रही

अलवर में दुष्कर्म पीड़िता ने मामले की शिकायत राजगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करवाई। साथ ही न्यायालय में उसके 164 के बयान भी दर्ज किये गये। अलवर पुलिस इस मामले में लगातार जांच पड़ताल कर रही है।

छह लोगों को हिरासत में लिया था

अलवर पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दिल्ली पुलिस अलवर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें से चार लोगों को छोड़ दिया गया है, जबकि दो लोग राहुल मीणा के पिता और उसके दोस्त के दोस्त प्रिंस के पिता को अभी गिरफ्तार करके रखा गया है। दिल्ली पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। इन लोगों ने राहुल से जुड़ी हुई जानकारियां पुलिस को दी थी। इसके बाद राहुल की गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस को बड़ी मदद मिली थी।

कोर्ट में क्या बोला राहुल मीणा?

बुधवार को गिरफ्तार किए गए मीणा को गुरुवार को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ में शामिल अधिकारियों के अनुसार, वह पछतावे के कोई संकेत नहीं दे रहा है और बार-बार अपने बयान बदल रहा है। हालांकि, कोर्ट में उसका लहजा अलग था। न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठकरान के सामने, जिन्होंने दिल्ली पुलिस को चार दिन की रिमांड दी है, से उसने कहा कि “मुझसे अपराध हो गया... गलती हो गई।” आपको बता दें कि मीणा ने आईआरएस अधिकारी के परिवार के साथ आठ महीने तक काम किया था और एक महीने पहले ही उसे पैसों की हेरफेर के कारण नौकरी से निकाला गया था।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।