अलवर में AC बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, 5 घंटे से आग का गोला; दमकल की 6 गाड़ियां जुटी
अलवर जिले में मंगलवार तड़के एसी बनाने वाली एक कंपनी में आग लग गई। पांच घंटे बाद भी आग धधक रही है। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

अलवर जिले के नीमराणा के घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एसी बनाने वाली Trans HCR कंपनी में मंगलवार तड़के 3 बजे भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। रात के सन्नाटे में उठती आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के गांवों और औद्योगिक इकाइयों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा, बहरोड़, घीलोठ और सोतानाला से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि फैक्ट्री में एसी निर्माण से जुड़ा ज्वलनशील सामान, प्लास्टिक पार्ट्स, पैकिंग सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बड़ी मात्रा में मौजूद थे, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर खाली कराया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। राहत की बात यह रही कि घटना देर रात की होने के कारण फैक्ट्री में कामगार मौजूद नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
पांच घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं
शाहजहांपुर थाना अधिकारी प्रकिता ने बताया की रात को फोन के जरिये सूचना मिली की घीलोठ औधोगिक में बनी ट्रांस एचसीआर एसी कंपनी में आग लग गई है। जिस पर घीलोठ चौकी से स्टाफ को भेजा गया । मोके पर आग की लपटें इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की छत तक धधक उठी और कई जगहों पर धमाके जैसी आवाजें भी सुनाई दीं। आशंका जताई जा रही है कि अंदर रखे गैस सिलेंडर, कंप्रेसर या केमिकल कंटेनर गर्मी के कारण फट गए होंगे, जिससे आग और भड़क गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर राख
दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने में जुटी हुई है लेकिन अभी आग पर काबू नही आया गया है। फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। प्राथमिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का माल और मशीनरी नष्ट हो गई है। कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और आग के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम भी बुलाई जा रही है। शॉर्ट सर्किट, मशीनरी में खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसे सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह की बड़ी आग की घटनाएं चिंता का विषय हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल मौके पर दमकल और पुलिस की टीमें तैनात हैं तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।।
रिपोर्ट - हंसराज
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


