खेत में पानी से भरा था गड्ढा, दो सगे भाईयों की डूबने से मौत; परिवार में पसरा मातम
शक होने पर ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन शुरू की और जब गड्ढे के पानी में झांककर देखा तो दोनों बच्चों के शव अंदर दिखाई दिए। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोग चौंक गए और तुरंत गांव में सूचना दी गई।

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रविवार शाम से लापता दो सगे नाबालिग भाइयों के शव सोमवार को खेत में बने गहरे गड्ढे में भरे पानी से मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल छा गया। यह दर्दनाक घटना अलवर जिले के ग्रामीण अंचल में घटित हुई, जहां दोनों बच्चे रविवार शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।
सोमवार दोपहर को शेखपुर के जंगल से लगे खेतों में कुछ ग्रामीणों को बच्चों के कपड़े और चप्पल पानी से भरे एक गड्ढे के बाहर पड़े दिखाई दिए। शक होने पर ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन शुरू की और जब गड्ढे के पानी में झांककर देखा तो दोनों बच्चों के शव अंदर दिखाई दिए। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोग चौंक गए और तुरंत गांव में सूचना दी गई। कुछ ही समय में सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाई खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गए और संभवत पैर फिसलने से उसमें गिर गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि दोनों बच्चे एक ही परिवार के चिराग थे और उनकी अचानक मौत से घर पूरी तरह सूना हो गया है।
किरोड़ीलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने पर राज्य सरकार के मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की पूरी जांच करने और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
बारिश या सिंचाई का पानी भर जाता है
पुलिस ने बताया कि आसपास के खेतों में बने खुले और गहरे गड्ढे, जिनमें बारिश या सिंचाई का पानी भर जाता है, बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से ऐसे स्थानों को सुरक्षित करने और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है। यह घटना न केवल एक परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए असहनीय त्रासदी बन गई है। दो मासूम भाइयों की असमय मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं और लोग यही कह रहे हैं कि काश समय रहते बच्चों को बचाया जा सकता।
रिपोर्ट - हंसराज
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


