राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, यहाँ देखें रिजल्ट

Mar 24, 2026 01:10 pm ISTSachin Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अजमेर
share

राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE), अजमेर आज 24 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, यहाँ देखें रिजल्ट

राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE), अजमेर आज 24 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री Madan Dilawar द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। नतीजे दोपहर करीब 1 बजे जारी किए गए।

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं के परिणाम तय समय से काफी पहले जारी किए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में करीब दो महीने पहले रिजल्ट घोषित होने जा रहा है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

10 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। राज्यभर में बनाए गए 6,195 परीक्षा केंद्रों पर कुल 10,68,078 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा वैकल्पिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। छात्र चाहें तो DigiLocker के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर Main Examination Results 2026 लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद RBSE Secondary Result 2026 के लिंक को चुनें।

अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।

आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।

मार्कशीट में ये डिटेल्स जरूर करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी प्रोविजनल मार्कशीट में सभी जरूरी जानकारियां ध्यान से जांचनी चाहिए। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, स्कूल का नाम, विषयवार अंक, थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स, कुल अंक, प्रतिशत, पास/फेल स्टेटस और ग्रेड शामिल होते हैं। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना जरूरी होगा।

पहले से ज्यादा जल्दी रिजल्ट क्यों?

इस बार बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया, जिसके चलते परिणाम जल्दी घोषित किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग का उद्देश्य छात्रों को आगे की कक्षाओं और एडमिशन प्रक्रिया के लिए अधिक समय उपलब्ध कराना है।

छात्रों के लिए अहम सलाह

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट्स पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, जिससे सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में छात्र घबराएं नहीं और थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें। साथ ही, रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें, क्योंकि यह आगे की एडमिशन प्रक्रिया में काम आएगा।

Sachin Sharma

लेखक के बारे में

Sachin Sharma

सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।