सिरोही में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, एक ही परिवार के 5 की मौत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • राजस्थान में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-62) पर गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे टायर फटने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। कार नाले में गिर गई और एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

Accident on Beawar Pindwara highway in Sirohi, 5 of the same family died

राजस्थान में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-62) पर गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे टायर फटने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। कार नाले में गिर गई और एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे।एसपी सिरोही अनिल कुमार ने बताया है कि कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक महिला घायल हो गई है।

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिरोही में सारनेश्वर ब्रिज के पास यह हादसा हुआ है। कार का टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और यह हादसा हो गया। दूसरी तरफ सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि कार में सवार एक परिवार गुजरात से जोधपुर की तरफ जा रहा था। तभी सारनेश्वर जी पुलिए के पास कार के आगे का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार करते हुए नाले में गिर गई।

हादसा इतना दर्दनाक था फलोदी के खारा गांव के निवासी दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मुकेश चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी मय टीम के मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सीआई कैलाशदान ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हो सकते हैं। सभी गुजरात गए थे और वापस अपने गांव खारा लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Prem Narayan Meena

लेखक के बारे में

Prem Narayan Meena
रंगीले राजस्थान के हर रंग पर नजर रखने वाले प्रेम नारायण मीना का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से पत्रकारिता में एमए करने वाले प्रेम लाइव हिन्दुस्तान से पहले दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया और न्यूज 18 राजस्थान जैसे संस्थानों में सेवा दे चुके हैं। राजस्थान की राजनीति, अपराध, खेल, संस्कृति समेत सभी खबरों और घटनाक्रम के विश्लेषण में उनकी विशेष पकड़ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।