
राजस्थान से मुंबई के लिए नई स्पेशल ट्रेन, तीन राज्यों से होकर गुजरेगी; जानिए कहां रुकेगी, कब पहुंचेगी
यह स्पेशल ट्रेन तीन राज्यों राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। इस दौरान यह राजस्थान में आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी और भगत की कोठी स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं गुजरात में वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, साबरमती, महेसाणा और पालनपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रियो की सुविधा को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा राजस्थान में भगत की कोठी से महाराष्ट्र के मुम्बई सेंट्रल स्टेशन के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जो हर बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रवाना होकर गुरुवार शाम को भगत की कोठी पहुंच रही है। वहीं वापसी में यह ट्रेन शुक्रवार को भगत की कोठी से चलकर शनिवार सुबह मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। इस ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे की तरफ से यात्रियो की सुविधा हेतु इस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 3 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 4 थर्ड एसी इकोनॉमी, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बे हैं।
जानें कब निकल रही और कब पहुंच रही
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाडी संख्या 09083 (मुम्बई सेंट्रल-भगत की कोठी) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10, 17 , 24 व 31 दिसम्बर 2025 को चलेगी। कुल चार ट्रिप के दौरान यह ट्रेन मुम्बई सेंट्रल से बुधवार को रात 23.10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम को 17.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09084 (भगत की कोठी-मुम्बई सेंट्रल) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12, 19, 26 दिसम्बर 2025 व 2 जनवरी-2026 को सेवाएं देगी। यह ट्रेन कुल 4 ट्रिप के दौरान भगत की कोठी से शुक्रवार को 11.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04.20 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी।
तीन राज्यों से होकर गुजर रही ट्रेन
यह ट्रेन तीन राज्यों राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। इस दौरान यह राजस्थान में आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी और भगत की कोठी स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं गुजरात में वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, साबरमती, महेसाणा और पालनपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। जबकि महाराष्ट्र में मुंबई सेंट्रल, बोरीवली और पालघर स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज रहेगा।
स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल :
< ट्रेन नंबर- 09083 (मुम्बई सेंट्रल - भगत की कोठी) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
कब-कब चलेगी- दिनांक 10, 17,24 व 31 दिसम्बर-2025 को (04 ट्रिप)
प्रस्थान का समय- मुम्बई सेंट्रल से हर बुधवार रात 23.10 बजे
आगमन का समय- शाम 17.00 बजे (भगत की कोठी)
< ट्रेन नंबर- 09084 (भगत की कोठी - मुम्बई सेंट्रल) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
कब-कब चलेगी- दिनांक 12, 19, 26 दिसम्बर-2025 व 02 जनवरी-2026 को (04 ट्रिप)
प्रस्थान का समय- भगत की कोठी से हर शुक्रवार को 11.30 बजे
आगमन का समय- सुबह 04.20 बजे (मुंबई सेंट्रल)
स्टॉपेज- दोनों दिशाओं में मुंबई सेंट्रल, बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, साबरमती, महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी, भगत की कोठी।






