राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत; मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला गया

Feb 07, 2026 11:12 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, कोटा, राजस्थान
share Share
Follow Us on

राहत और बचाव कार्य शुरू हो चुका है और मलबे से कुछ लोगों को निकालकर अस्पताल भी भेजा गया है। हादसे की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के पीछे कई दिन से ड्रिल–हैमर मशीनें चल रही थीं, इस वजह से पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था।

राजस्थान के कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत; मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला गया

राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार की रात उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब यहां तलवंडी इलाके में बनी तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं अबतक 10 लोगों को सुरक्षित बचाते हुए एमबीएस अस्पताल भेजा जा चुका है। मलबे में 1-2 और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना रात करीब 9 बजे हुई और घटना के वक्त इस इमारत में संचालित एक रेस्टोरेंट में करीब 15 लोग मौजूद थे, जो इस हादसे की चपेट में आ गए।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर और विधायक संदीप शर्मा मौके पर पहुंच गए। मंत्री ने हादसे में दो लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद एहतियातन इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी।

कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद जारी राहत व बचाव कार्य।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा जवाहर नगर थाना इलाके में एलन कोचिंग के पास ओपेरा अस्पताल के सामने हुआ। जो इमारत गिरी है उसमें एक नॉनवेज रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था और घटना के वक्त उसमें स्टाफ व ग्राहक मिलाकर करीब 15 लोग मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के पीछे वाली बिल्डिंग में कई दिन से काम चल रहा था, वहां भारी ड्रिल व हैमर मशीनें चल रही थीं, जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था।

कोटा में इमारत गिरने के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए बचाव दल के सदस्य व आम लोग।

मंत्री मौके पर, बोले- 2 लोगों की मौत की खबर

राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ‘बहुत बड़ा हादसा है यह। अब तक हमें करीब दो लोगों की मौत होने की सूचना है। कुल नौ लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। चार लोग अभी वहां एडमिट हैं, जबकि तीन-चार लोग या तो प्राइवेट अस्पतालों में चले गए हैं या घर लौट गए हैं। हादसे की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल राहत व बचाव कार्य पर फोकस है। बचाव दल मौके पर हैं और राहत और बचाव अभियान जारी है।’

लोकसभा स्पीकर और कोटा के सांसद ओम बिरला के OSD राजीव दत्ता ने कहा, ‘यह सच में एक बहुत ही दुखद घटना है। जैसे ही जानकारी मिली पूरा एडमिनिस्ट्रेशन यहां पहुंच गया। फंसे हुए लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। 8 लोगों को निकाला गया, लेकिन एक स्टूडेंट की मौत हो गई। बाकी 7 लोगों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। अभी भी 2-3 और लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।’

उधर मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक संदीप शर्मा ने कहा, 'इमारत गिरने के तुरंत बाद आठ लोगों को निकालकर बचाया गया... इनमें से सात लोग बिल्कुल सुरक्षित हैं। मलबे के नीचे अब भी तीन और लोगों के फंसे होने की आशंका है। प्रशासन पूरी सक्रियता से उन लोगों को खोजकर निकालने की कोशिश कर रहा है। प्राथमिकता यही है कि उन लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें