Hindi Newsराजस्थान न्यूज़A moving car burst into flames in Jaipur, driver jumps out to save his life
जयपुर में चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

जयपुर में चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

संक्षेप:

आग लगने की जानकारी लगते ही पुलिस ने यातायात को अलग दिशा में डायवर्ट किया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट या मृत्यु नहीं हुई है।

Oct 19, 2025 01:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान जयपुर
share Share
Follow Us on

राजस्थान के जयपुर में शनिवार रात चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की जानकारी लगते ही पुलिस ने यातायात को अलग दिशा में डायवर्ट किया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट या मृत्यु नहीं हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजपुताना शेरटन होटल से खासाकोठी की तरफ जाते समय देर रात करीब 11 बजे चलती कार में आग लग गई। सड़क पर आग लगी गाड़ी को चलता देख लोगों में दहशत फैल गई। गाड़ी में सवार ड्राइवर काफी समझदार था, उसने अपनी सूझ-बूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क के किनारे पार्क किया और खिड़की खोलकर कूद गया। इस तरह गाड़ी से निकलकर उसने अपनी जान बचाई।

ड्राइवर के गाड़ी से निकलने के बाद आग और भड़क गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को तत्काल प्रभाव से फोन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके। घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीम ने अपनी तत्परता दिखाते हुए आग को भड़कने से बचाया और पूरी तरह से काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक यह आग डीजल पाइप लीक होने पर गर्म इंजन के कॉन्टैक्ट में आने से लगी है। हालांकि आगे की जांच जारी है।

इमेज- एआई द्वारा बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।