कोटा हादसे में मां ने इकलौते बेटे को खोया; 50 रुपए लेकर गया था, फिर नहीं लौटा, सुबह आई मौत की खबर

Feb 08, 2026 07:28 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, कोटा, राजस्थान
share Share
Follow Us on

हादसे में मारे गए दूसरे युवक की पहचान कोचिंग छात्र अनारन्य कर्माकर के रूप में हुई है जो कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह पिछले 3 साल से कोटा के हॉस्टल में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था।

कोटा हादसे में मां ने इकलौते बेटे को खोया; 50 रुपए लेकर गया था, फिर नहीं लौटा, सुबह आई मौत की खबर

राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार रात 3 मंजिला इमारत गिरने से इसकी चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। दोनों मृतकों की पहचान हो गई है, इनमें एक मृतक कोटा शहर के गुजराती मोहल्ले में रहने वाला करीब 15 वर्षीय लक्ष्मण गुजराती है। जब बेटा रात को घर नहीं आया तो मां उसे रातभर जगह-जगह ढूंढती रही, हालांकि रविवार सुबह उन्हें अपने बेटे की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मण गुजराती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

बेटे को रात भर ढूंढती रही मां

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे लक्ष्मण ने मंदिर में पूजा की थी। जिसके बाद वह अपनी मां से पैसे लेकर बिरयानी लेने इसी रेस्टोरेंट में गया था। जहां पर इमारत गिरने से उसके मलबे में लक्ष्मण भी दब गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। मां ने बताया कि लक्ष्मण के पिता की 2 साल पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी। घर में कोई कमाने वाला नहीं है। लक्ष्मण की मां फेरी लगाने का काम करती है और इसी से होने वाली कमाई से अपना और बेटे का पेट पाल रही थी। ऐसे में अब लक्ष्मण की मौत हो जाने से पूरा परिवार टूट कर बिखर गया है।

मां के साथ गया था रेस्टोरेंट में खाना खाने

उधर हादसे में मारे गए दूसरे युवक की पहचान कोचिंग छात्र अनारन्य कर्माकर के रूप में हुई है जो कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह पिछले 3 साल से कोटा के हॉस्टल में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। इन दिनों छात्र की परीक्षा चल रही थी, इसी कारण उसकी मां सुदीप्ता कर्माकर भी उसके साथ ही रह रही थी। इंद्र विहार निवासी हॉस्टल मलिक आर्यन भटनागर ने बताया कि हादसे में मां-बेटे दोनों ही घायल हुए थे। जिसमें बेटे की मौत हो गई है। वही उसकी मां का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस छात्र के पिता का इंतजार कर रही है जो कि दिल्ली से कोटा आ रहे हैं।

रिपोर्ट- योगेंद्र महावर_कोटा

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें